मदरसा रजा-ए-मुस्तफा में पढ़ रही शिफा खातून व उम्मे ऐमन ने हाईस्कूल परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास की

गोरखपुर। तालीम हासिल करना बहुत जरूरी है। दीनी तालीम के साथ दुनियावी तालीम आज की अहम जरूरत है। कुछ ऐसे ही जज्बे से ओत-प्रोत हैं मदरसा रजा-ए-मुस्तफा तुर्कमानपुर में आलिमा कोर्स की दो छात्राएं जिन्होंने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा प्रथम श्रेणी व अच्छे प्रतिशत के साथ पास की है।

तुर्कमानपुर की रहने वाली शबाना खातून व मरहूम अफजाल अहमद की बेटी शिफा खातून ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा 82 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम श्रेणी से पास की। शिफा खातून ने हाईस्कूल की परीक्षा फर्न एंड लर्न स्कूल लालडिग्गी से संस्थागत छात्रा के रुप में दी। शिफा खातून को 600 में 491 अंक प्राप्त हुआ।

वहीं तुर्कमानपुर की ही रहने वाली असगरी खातून व शमशेर अहमद की बेटी उम्मे ऐमन ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 66 फीसद अंकों के साथ प्रथम श्रेणी से पास की। उम्मे ऐमन ने हाईस्कूल की परीक्षा इमामबाड़ा मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज मियां बाजार से संस्थागत छात्रा के रुप में दी। उम्मे ऐमन को 600 में 391 अंक प्राप्त हुआ।

शिफा व उम्मे ऐमन की उपलब्धि पर परिवार वाले बेहद खुश हैं। मदरसे में पढ़ने वाले बच्चियों के लिए शिफा व उम्मे ऐमन एक मिसाल हैं। शिफा व उम्मे ऐमन मदरसा रजा-ए-मुस्तफा तुर्कमानपुर में आलिमा की पढ़ाई कर रही हैं और मदरसे की पढ़ाई में भी नुमाया किरदार अदा कर रही हैं।

छात्राओं ने कहा कि तालीम आज के परिवेश में बहुत जरूरी है। लड़कियां तालीम हासिल करने के मामले में लड़कों से कम नहीं हैं। मजहबी तालीम दुनियावी तालीम में रूकावट नहीं पैदा करती। बस मजबूत इरादा और परिवार व समाज के लिए कुछ कर दिखाने का जज्बा व लगन होनी चाहिए।

आमना मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन

आमना मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज बहरामपुर (इलाहीबाग) की हाईस्कूल व इंटर की छात्राओं ने यूपी बोर्ड की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। प्रधानाचार्या श्रीमती उम्मे रजिया ने बताया कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में लाइबा ने 87.16, आलिया खातून ने 84, आबिदा खातून ने 82.83, आलिया ने 82.66, अलफिसा वकील ने 82.33, तमकनात यासमीन ने 81.66, इकरा जमाल ने 79.83, तस्मिया ने 79.83,
सादिया परवीन ने 79.66, सकीना खातून ने 79.50, तस्मिया अमन ने 79.16 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम श्रेणी हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया है।

वहीं यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में विद्यालय की कसीरत परवीन ने 85.8, अरसला परवीन ने 85.6, मरियम ने 83.2, रुबिया खातून ने 82.8, शाहिदा खातून ने 79.6, तस्मिया अफजाल ने 76.2, हलीमा इलियास ने 76, इस्मा जिया ने 73.8, अदीबा नदीम ने 73, जीनत सिद्दीकी ने 73, अलफिशा खातून ने 72.6 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम श्रेणी हासिल किया है।

विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट मुश्ताक अहमद खान व प्रधानाचार्या श्रीमती उम्मे रजिया ने सभी सफल छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading