*एसडीएम न्यायालय ने विवादित जमीन को किया कुर्क पुलिस की मौजूदगी में मजिस्ट्रेट ने किया सील*

गोरखपुर। ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर के न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश का अनुपालन करते हुए नायब तहसीलदार पिपराइच प्रद्युम्न सिंह ने पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल छत्रधारी की आराजी नंबर 936 में से रकबा 2750 वर्ग  फिट को पिपराइच  पुलिस के मौजूदगी में कुर्क  किया। उपरोक्त आरजी को लेकर गुड़िया देवी व मोहम्मद हसनैन में कब्जा को लेकर विवाद चल रहा था शांति व्यवस्था कायम करने के लिए एसडीएम सदर न्यायालय से 145 की कार्रवाई किया गया था ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर ने पिपराइच थाने और नायब तहसीलदार पिपराइच से जांच कराया जांच उपरांत पता चला कि 936 में तीन भाई  पंचम यादव उर्फ साधु, श्रीराम यादव, जेजमन यादव थे प्रत्येक भाई का हिस्सा सताइस सौ पचास  स्क्वायर फीट था पंचम यादव उर्फ  साधु ने अपने 2750 स्क्वायर फीट हिस्से में से 654 स्क्वायर फीट मंदासी देवी पत्नी कैलाश यादव को  दो सितम्बर 2011 को सड़क के किनारे रजिस्ट्री बैनामा  कर दिया  था 2021 में पंचम की मृत्यु के बाद पंचम का पुत्र बेचू यादव ने आराजी नंबर 936 में ही 2096 स्क्वायर फीट के स्थान पर पहले से पिता पंचम द्वारा विक्रय की हुई 654 स्क्वायर फीट को भी कुल 2750 स्क्वायर फीट  मोहम्मद हसनैन उर्फ शिबू को 27 सितंबर 2022 को रजिस्ट्री कर दिया आराजी नंबर 936 में मंदासी  द्वारा 2011 में रजिस्ट्री कराई हुई जमीन को मंदासी  के मृत्यु के बाद मंदासी के पुत्रों शैलेंद्र व नागेंद्र द्वारा 22 अक्टूबर को गुड़िया और मीनू को रजिस्ट्री कर दिया गया अगर बेचू द्वारा अपने पिता द्वारा 2011 में 654 स्क्वायर फीट बेची हुई जमीन को बची हुई 2096 के स्थान पर 2750 स्क्वायर फीट जमीन बेच दी जाती है जो विवाद का कारण बनता है। ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी ने अपने न्यायालय में पक्ष विपक्ष के दोनों अधिवक्ताओं कि बहस  सुनने के बाद तहसील व थाने की रिपोर्ट से सहमत होकर जंगल छत्रधारी के आराजी नंबर 936 की विवादित भूमि 2750 वर्ग फुट जैसा कि पुलिस रिपोर्ट दिनांक 30 मार्च 2023 के नजरी नक्शा में ए बी सी डी संकेत द्वारा दर्शाया गया है को कुर्क  करने का आदेश जारी कर थाना पिपराइच को सहनदार नियुक्त कर दिया जिसके अनुपालन में न्यायालय द्वारा नियुक्त मजिस्ट्रेट प्रद्युम्न सिंह अपने सहयोगियों के साथ जंगल छत्रधारी की आराजी नंबर 936 की विवादित 2750 स्क्वायर फीट जमीन को चौकी प्रभारी जंगल छत्रधारी विनय कुमार सिंह की मौजूदगी में कुर्क कर दिया।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading