*के.बी.एस. यूनिक स्कूल के नौनिहाल बच्चों ने किया पौधारोपण*
*वातावरण को शुद्ध बनाने के लिए पौधा लगाना अति आवश्यक-शैलजा पाण्डेय*
गोरखपुर,पौधारोपण अभियान के तहत भगवानपुर फर्टीलाइजर कालोनी स्थित के.बी.एस. यूनिक द प्ले वर्ल्ड स्कूल के नौनिहाल बच्चों द्वारा पेड़ लगाओं हरियाली पाओ जागरुकता के अन्तर्गत पौधारोपड़ किया गया. इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्या शैलजा पाण्डेय के दिशा निर्देश मे उपस्थित शिक्षिकाओं ने हरियाली युक्त पौधों व स्कूल बैनर को बच्चों के हाथों मे देकर बच्चों के साथ जागरूकता संदेश देते हुए पेड़ लगाओ देश बचाओ,हरियाली लाओ,वृक्ष लगाओ प्रदूषण दूर भगाओ आदि का पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण करते हुए समाज के लोगो से अधिक से अधिक पौधा लगाने कि अपील किये.अभियान में शामिल, स्कूल के होनहार बच्चों ने भी अपने-अपने घरों व आस-पास पौधा लगाने व लगवाने की बात कही. बच्चों ने आम,पीपल,अमरुद,
नीम,जामुन, तुलसी तथा अन्य फूलों के पौधों का रोपड़ किये.प्रधानाचार्या शैलजा पाण्डेय ने कहा वातावरण की शुद्धि के लिए पौधा लगाना अति आवश्यक है.प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण से लेकर बड़े होने तक जिम्मेदारियों का अच्छे से पालन करना चाहिए. ग्लोबल वार्मिंग से रक्षा के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधों का लगना भविष्य के लिए बहुत ही उपयोगी है.

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading