फैशन क्रिएशन (द कंप्लीट फैमिली शॉप) का गोरखपुर के सांसद एवं भोजपुरी के अभिनेता रवि किशन शुक्ला ने फीता काटकर किया उद्घाटन
गोरखपुर। रेती चौक स्थित फैशन क्रिएशन (द कंप्लीट फैमिली शॉप) का गोरखपुर के लोकप्रिय सदर सांसद एवं भोजपुरी के सुप्रसिद्ध अभिनेता रवि किशन शुक्ला ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर रवि किशन ने कहा कि व्यवसाय के क्षेत्र में गोरखपुर में अपार अवसर हैं। ईश्वर करें आप खूब तरक्की करें और खूब आगे जाए। कार्यक्रम के प्रोपराइटर मो० अजीम सलमानी ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व में डॉ० सत्या पांडेय, डॉ०सतीश चन्द्रा संगीत नाटक अकादमी के सदस्य राकेश श्रीवास्तव, थाना प्रभारी कोतवाली अंजुल चतुर्वेदी, व्यापारी नेता दिनेश पाठक , नितिन श्रीवास्तव ,अमीरन निशा स्वीटी, आशिया गोरखपुरी, नसीम सलेमपुरी, उत्कर्ष शुक्ला रुद्रा आदि को सामाजिक कार्यों में योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक रफीक अहमद व संयोजक मिन्नत गोरखपुरी ने सदर सांसद रवि किशन शुक्ला सहित सभी लोगों को अपना कीमती समय देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर, मो० शफ़ीक़, मो०सैफ, मो०कैफ,आसमा, रवि प्रकाश गुप्ता फारूख जमाल, अनवर अहमद राईनी,मोहम्मद यूसुफ, समीर, सुधाकर भारती,आदि मौजूद रहे।
