धर्म और शिक्षा से परिपूर्ण बच्चे देश का भविष्य- कर्नल रामकुंवर लाल श्रीवास्तव।

ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में हवन-पूजन भजन-कीर्तन और पुरस्कार वितरण से सम्पन्न हुआ नौ दिन का दुर्गा पूजा।

माधोपुर खुर्द के पौराणिक महत्व के प्राचीन दुर्गा मंदिर के प्रांगण में गतवर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा सेवा समिति द्वारा भव्य दुर्गा पूजन का आयोजन किया गया।

गांव की महिलाओं ने प्रतिदिन शिवचर्चा कर पूजा के माहौल को और भक्तिमय बनाये रखा।

आज अंतिम दिन गांव की लगभग सभी कुंवारी कन्याओं और बालकों को भोजन कराया गया।

हवन पूजन और भंडारे के बाद गांव के सरकारी प्राइमरी स्कूल के कक्षा पांच में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले एक छात्र और एक छात्रा को विद्यालय की प्रथम अध्यापिका रहीं अपनी माँ स्व. श्रीमती प्रभावती देवी और पिता स्व. मन्नू लाल श्रीवास्तव के स्मृति में कक्षा पांच के मेधावी छात्र छात्रा के लिए एक-एक हजार रुपये छात्रवृत्ति की घोषणा समिति के संरक्षक कर्नल रामकुंवर लाल श्रीवास्तव ने की।
इसके क्रम में प्रथम छात्रवृत्ति कु. नंदिनी चौहान पुत्री उपेंद्र चौहान और जीवन चौहान पुत्र जितेंद्र चौहान को कर्नल रामकुंवर लाल श्रीवास्तव द्वारा एक-एक हजार रुपये का छात्र राशि प्रदान किया गया। कर्नल श्रीवास्तव ने बताया कि गांव के प्राइमरी स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त बच्चों को ये पुरस्कार अनवरत जारी रहेगा।माता दुर्गा की प्रतिमा को विजय कुमार श्रीवास्तव और नितेश श्रीवास्तव द्वारा गोरखपुर से लाया गया।
आयोजन समिति के सदस्य मनमोहन श्रीवास्तव, संरक्षिका सुषमा श्रीवास्तव, प्रेम यादव, मुकुल श्रीवास्तव, आलोक उपाध्याय, विपिन पटेल, विवेक शर्मा, अभिषेक श्रीवास्तव, कु. प्रिया यादव, कु. स्नेहा उपाध्याय, विपुल श्रीवास्तव और शिवानन्द द्वारा पांडाल का व्यवस्था सम्हाला गया। समिति के अध्यक्ष बब्बन मिश्रा ने कथा, धार्मिक अनुष्ठान और प्रसाद वितरण के कार्य का निर्वहन किया।
इस बार भी स्थानीय पुलिस प्रशासन का सहयोग महत्वपूर्ण रहा।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading