मीनू सिंह को मिला राइजिंग मेकअप आर्टिस्ट अवॉर्ड
गोरखपुर। मिशन स्किलिंग एंड एंपावरिंग इंडिया के तत्वाधान मे महिला स्वालंबन महा अभियान के अंतर्गत एक स्थानीय होटल में एक दिवसीय सलून मैनेजमेंट एवं मेकअप सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में गोरखपुर शहर की ब्यूटी पार्लर संचालिकाओं, एवं महिला स्वालंबन महा अभियान के अंतर्गत ब्यूटीशियन कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही ट्रेनी ब्यूटीशियन को सलून एंड एकेडमी मैनेजमेंट गुरु अफरोज अहमद ने सलून मैनेजमेंट एवं करियर से संबंधित जानकारी दी।
प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट मीनू सिंह ने मेकअप की आधुनिक तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट नीलम धनवानी ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वह इस तरह के आयोजन किए जाते रहने चाहिए इससे ब्यूटीशियन नई तकनीक की जानकारी हासिल करके इस प्रतियोगी युग में अपने आप को स्थापित रख सकेंगे। कार्यक्रम में एन पी एस टी की ओर से अजय कन्नौजिया ने आर्थिक एवं डिजिटल जागरूकता अभियान के अंतर्गत मासिक बचत, पेंशन, बीमा आदि योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में मीनू सिंह को ब्यूटी इंडस्ट्री में उनकी उपलब्धियों को देखते हुए राइजिंग मेकअप आर्टिस्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मो सलीम, रानी, विजय कुमार आदि का सराहनीय योगदान रहा।

