*पशु तस्करों के खिलाफ एडीजी जोन में चलाया क्लीन स्वीप अभियान*

*पशु तस्करों की मददगार पुलिस वालो की कुंडली तैयार करने का एडीजी जोन ने दिया निर्देश*

*बिहार गई पुलिस टीम सकुशल वापस आ गई-ADG*

*कुशीनगर जिले के 33 पुलिस कर्मियों किया गया लाइन हाजिर*

गोरखपुर । जिले के पिपराइच जंगल धूषण टोला महुआचाफी में पशु तस्करो ने 15 सितंबर की रात को पशु चोरी करने के नियत से आए पशु तस्करों को ग्रामीण ने शोर सुनकर दौड़ा लिया था 19 वर्षीय दीपक गुप्ता पशु तस्करों का पीछा करता हुआ उनके पीछे भाग तो पशु तस्करों ने दीपक का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी थी नाराज लोगों ने एक पशु तस्कर को पड़कर पिकअप गाड़ी को आग के हवाले कर दिया था। 16 सितंबर दिन मंगलवार को सुबह 7:00 बजे गोरखपुर पिपराइच मार्ग जाम कर दिया था हालांकि अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम तो समाप्त हो गया लेकिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर सख्त नाराजगी जताते हुए पशु तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की निर्देश दिए हैं ।

पशु तस्करों के खिलाफ कार्रवाई न कर पाने पर शासन ने कुशीनगर और देवरिया के एसपी को भी हटा दिया । पुलिस और एसटीएफ पशु तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुटी हुई है।  मामले की विवेचना एसटीएफ को सौंप दी गई है। ग्रामीणों का आरोप था कि पशु तस्करों के साथ पुलिस कर्मी की मिलीभगत है। इसको लेकर एसएसपी राजकरन नैय्यर ने जंगल धूषण के चौकी इंचार्ज समेत सभी पुलिस कर्मी को सस्पेंड कर दिया।

एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने जोन के सभी 11 जिले में पशु तस्करों के खिलाफ “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” शुरू कर दिया है उन्होंने उन पुलिस कर्मियों को चिन्हित करने का निर्देश दिया है जो तस्करों की मदद करते हैं गिरफ्तार तस्करों फरार व जमानत पर चल रहे आरोपियों का ब्यौरा भी जुटा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कुशीनगर की 33 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। पशु तस्करों की तलाश में कुशीनगर की पुलिस बिहार गई हुई थी जहां पर पशु तस्करों से भिड़ंत हुई थी हालांकि सभी पुलिस करनी सकुशल वापस आ गए है।

*16 सितंबर से पांच दिवसीय “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” अभियान चलाए जा रहा है जिसमें अभी तक 30 पशु तस्करों के खिलाफ कार्रवाई हुई है जिसमें 6 वाहन, 6 पशुओ तथा 26 अवैध सामग्रियों को बरामद किया गया है साथी ही गौ तस्करी में संलिप्त 215 अभियुक्तों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है।*

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading