*गोरखपुर सांसद ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, ट्रेनों के संचालन में सुधार की मांग*


*22 सितंबर से गोरखपुर में ट्रेन संचालन बाधित, सांसद ने तुरंत सुधार की मांग की*



*गोरखपुर:* सांसद रवि किशन शुक्ला ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर गोरखपुर क्षेत्र में ट्रेनों के संचालन में सुधार की मांग की है। सांसद ने कहा कि गोरखपुर एवं आसपास के जिलों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री धार्मिक और न्यायिक यात्रा के लिए ट्रेन का उपयोग करते हैं। विशेष रूप से वाराणसी में काशी विश्वनाथ जी के दर्शन और प्रयागराज उच्च न्यायालय के कार्यों हेतु यात्रियों की भीड़ रहती है।

सांसद ने बताया कि 22 सितंबर 2025 से नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्यों के कारण गोरखपुर क्षेत्र में कुछ गाड़ियां संचालित नहीं हो पा रही हैं, जिससे यात्रियों को अत्यधिक असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने रेल मंत्रालय से अनुरोध किया है कि ट्रेन संख्या 15132/31 और 15004/3 को चौरीचौरा स्टेशन तक चलाने की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा, ट्रेन संख्या 15708/07, 02563/64, 02569/70 को वाया बलिया चलाया जाए ताकि गोरखपुर, देवरिया, गोंपलांज के यात्रियों को भी लाभ मिल सके।

सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि इस सुधार से यात्रियों को धार्मिक और न्यायिक यात्राओं में सुगमता और सुरक्षित परिवहन सुविधा प्राप्त होगी।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading