*SIR फॉर्म भरवाने में गाँव-गाँव पहुँचकर जनता एवं BLO का सहयोग कर रहें हैं क़ारी ग़ुलाम जिलानी*
गोरखपुर। विधानसभा सभा सहजनवा के विकास खंड पाली के उभरते हुए युवा नेता एवं वार्ड न० 22 से भावी ज़िला पंचायत सदस्य प्रत्याशी कारी गुलाम जिलानी अशरफी इन दिनों चुनाव आयोग द्वारा कराए जा रहे विशेष ग्रहन पुनरीक्षण( एसआई आर) प्रक्रिया पर अपने क्षेत्र के मतदाताओं को जागरूक कर SIR फॉर्म भरवा रहें हैं एवं सही तरीके से फॉर्म भरने की प्रकिया बताकर BLO के पास फॉर्म जमा करवा रहें हैं, इसकी शुरुआत उन्होंने 17 नवंबर से अपने गांव बरईपार से किया सबसे पहले अपने घर पर कैंप का आयोजन किया उसके पश्चात् ग्राम सभा ओडवलिया, तेनुहारी, सहजनवा,चाँदबारी, कोदरी, बड़गो, क़स्बा मेंहदावल व बरईपार समेत अन्य गावों में कैंप लगाकर लगातार जनता की सेवा कर रहें एवं BLO का सहयोग कर ऑनलाइन फीडिंग भी करा रहें हैं, क़ारी गुलाम जिलानी नें अपने मोबाइल नम्बर को SIR-AIMIM हेल्प डेस्क के तहत सार्वजनिक कर रखा जिससे दिन भर में बहुत से कॉल SIR से संबंधित जानकारी के लिए लोग कर रहे हैं और वह सबको जागरूक भी कर रहे हैं और वह लोगों से अपील कर रहे हैं कि चुनाव आयोग के तय तिथि सीमा के अंदर ही लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर लोकतंत्र को मजबूत करें।



