
*डॉ. मो. आक़िब अन्सारी को भ्रष्टाचार निरोधक संगठन का सदस्य बनाया गया*
गोरखपुर गोरखपुर शहर के साथ साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले गोरखपुर शहर के युवा समाजसेवी, युवा शिक्षक, सनराईज़ एजुकेशनल एंड वेलफेयर एसोसिएशन (सेवा) के संस्थापक एवं निदेशक, एम. ए. एकेडमी के डायरेक्टर, अंतरराष्ट्रीय रक्तदाता डॉ. मोहम्मद आकिब अंसारी को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे. पी. सिंह जी के आदेशानुसार उत्तर प्रदेश के महासचिव श्री अशफाक खान जी के सौजन्य से हिंदुस्तान के अलग-अलग राज्यों से आए पदाधिकारियों की उपस्थिति में संगठन की सदस्यता दिलाई गई। डॉ. आक़िब अन्सारी ने बताया कि मैं अपनी पूरी जिम्मेदारी के साथ संस्था के नियमों और सिद्धांतों का पालन करूंगा। उन्होंने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य देश में भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करना है एवं कमजोर निर्बल एवं शोषित व्यक्तियों को न्याय दिलाना है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव श्री नागेंद्र तिवारी जी, राष्ट्रीय संगठन महासचिव प्रोफेसर आर. एन. सिंह, बिहार प्रदेश के उपाध्यक्ष श्री बी. सी. गुप्ता जी, गुजरात प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष जिगर पांचाल जी, दिल्ली प्रदेश के महासचिव श्री संजय कुमार जी, उत्तर प्रदेश के संगठन महासचिव श्री प्रेम सागर गौरी जी,. पूर्वांचल प्रवक्ता श्री बैजनाथ यादव जी, कुशीनगर जिला अध्यक्ष महेंद्र दुबे जी, देवरिया जिला अध्यक्ष श्री संतोष कुमार राय जी, प्रयागराज जिला अध्यक्ष डॉ मोहनलाल कौशल जी, कुशीनगर महिला जिला उपाध्यक्ष नूतन दुबे जी, फरीदाबाद महिला जिला अध्यक्ष मिस निशा जी, छपरा मंडल अध्यक्ष गजेंद्र राय जी, गोरखपुर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्रीमतिलेश पांडेय जी, जिला संगठनमहासचिव श्री दीनानाथ सिंह जी, दिग्गज पत्रकार सुनील मणि त्रिपाठी जी, युवा समाजसेवी कुलदीप पांडेय जी, सत्यम कुमार जी, मुनाजिर हसन जी आदि लोगों की विशेष उपस्थिति में कार्यक्रम सफल हुआ।
