गोरखपुर lउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट गोरखपुर द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर एक शैक्षिक विचार गोष्ठी का आयोजन महात्मा गांधी इंटर कॉलेज गोरखपुर के सभागार मे आयोजित किया गया। शैक्षिक विचार गोष्ठी के अवसर पर संघ के प्रांतीय संरक्षक जगदीश पांडेय ठुकराई ने गोष्ठी के विषय “वैश्विक चुनौतियों के संदर्भ में व्यहवारिक वेदांत की भूमिका” पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज पूरा विश्व तीसरे विश्व युद्ध के मुहाने पर खड़ा है। विश्व के नेताओं की वाणी और आचरण में ज़मीन आसमान का अंतर है। अदूरदर्शिता का आभाव, अहंकार और भेदभाव पूरे विश्व में संकट का एक बड़ा कारण है। इस संकट के निदान में स्वामी विवेकानंद जी के व्यवहारिक वेदान्त की भूमिका बहुत ही प्रासंगिक है। आज आवश्यकता है मानवतावाद और विश्व बंधुत्व की भावना को समझने की और प्रेम की महत्ता को स्वीकार करने की। अद्वैत हमे सिखाता है कि दो होते ही नहीं है सभी प्राणी मात्र में परम सत्ता विद्यमान है सभा को संबोधित करते हुए डॉ फूलचंद प्रसाद गुप्त ने कहा कि पूरी दुनिया में हिंदू धर्म विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंब की भावना के लिए जाना जाता है। हमारा कर्तव्य है कि अपने राष्ट्र और धर्म की ध्वजा को पुनः शीर्ष पर स्थापित करें और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में अपना योगदान दे। गोष्ठी को प्रधानाचार्य पटेल स्मारक इंटर कॉलेज भटहट व प्रांतीय मंत्री डॉ अजय कुमार पाण्डेय, प्रधानाचार्य महिप नारायण शाही व मंडलीय अध्यक्ष काशी नारायण त्रिपाठी , प्रधानाचार्य रामपुर पाण्डेय व संयुक्त मंत्री वाचस्पति शुक्ला, प्रधानाचार्य ग्रामोदय इंटर कॉलेज बढ़यापार ,प्रांतीय पदाधिकारी, देवेंद्र प्रताप सिंह गौतम ने भी संबोधित किया। प्रांतीय मंत्री डॉ अजय कुमार पाण्डेय ने सभी का आभार ज्ञापन करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के जीवन और विचारों को आज आत्मसात करने की आवश्यकता है। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर हुई। तत्पश्चात सभी अतिथियों को का बैज लगाकर, माल्यार्पण द्वारा व अंगवस्त्र द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह व जिला मंत्री डॉ शोभित श्रीवास्तव ने किया। इस कार्यक्रम में राम जी बागी जिला कोषाध्यक्ष , जिला आय व्यय निरीक्षक सुभाष यादव,मंडल अध्यक्ष दुर्गेश दत्त पाण्डेय, मंडल मंत्री डॉ डी एन पाण्डेय, महानगर अध्यक्ष घनश्याम तिवारी, महानगर मंत्री शशांक शेखर सिंह, अनंत मौर्य, पन्नेलाल गुप्ता, दिनेश गौतम, अरुण ठाकुर मुन्ना, विक्रम सिंह, शैलेश पांडे, बृजेन्द्र सिंह, वितेश तिवारी, देविका सिंह, रंजना ठाकुर, वालीउल्लाह, विक्रम सिंह, प्रशांत कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, राधेश्याम प्रजापति, पुनीत श्रीवास्तव, अनंत मौर्य योगेन्द्र प्रताप नारायण, सुरेन्द्र प्रसाद, संतोष कुमार, डॉ राधेश्याम मिश्रा, श्रीकांत त्रिपाठी, बालकृष्ण पाण्डेय, श्रवण कुमार, सुनील कुमार, संतोष कुमार सिंह, अशोक तिवारी, दीपक शाही, अतुल कुमार राय, सुभाष यादव, राजेंद्र श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, भास्कर सिंह, शैलेश कुमार पाण्डेय, रत्नाकर चंद अरुण ठाकुर, अवनींद्र सिंह, वेद प्रकाश मिश्र, नरेंद्र सिंह, दिनेश गौतम, सत्यपाल सिंह, डॉ क्षमा पांडे, बलवंत सिंह, गुलाब चंद साहनी, शशांक शेखर सिंह, डॉ बृजेन्द्र सिंह, पन्नेलाल गुप्ता, दिवाकर चंद, मनोज प्रताप चंद,सहित भारी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे


