गोरखपुर रिसड़ा सेवक संघ हुगली, पश्चिम बंगाल में सोवा जीव कल्याण ट्रस्ट द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह में शैक्षणिक, सामाजिक, पर्यावरण, रक्तदान एवं खेलकूद के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। ज्ञात हो कि अमर सिंह अमर फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक /अध्यक्ष हैं। अमर फाउंडेशन ट्रस्ट शैक्षणिक, सामाजिक, पर्यावरण, रक्तदान, नि:शुल्क योगासन सिखाना, तैराकी सिखाना एवं खेलकूद के क्षेत्र में अपना उत्कृष्ट कार्य जारी रखे हुए है। राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित होने पर डॉ के के सिंह, डॉ राजीव कुमार मिश्रा, डॉ पवन कुमार मिश्रा, संजय सिंह रघुवंशी, कलोल सेन, जय सिंह चिंकू, सत्य प्रकाश सिंह, पंकज पांडेय, पंकज पासवान, देवानंद शाही, डॉ विपिन शाही, संजय गुप्ता सहित सभी मित्रों एवं शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी है।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading