गोरखपुर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह जी के नेतृत्व में गोरखपुर में स्थित रामगढ़ ताल में लगातार मर रही मच्छलियो के सम्बन्ध में आयुक्त महोदय गोरखपुर मण्डल गोरखपुर को सम्बोधित ज्ञापन उनके अनुपस्थिति में जय प्रकाश,अपर आयुक्त को देकर रामगढ़ ताल में लगातार मर रही मछलियो के कारणों की जांच की मांग किया गया है।इस सम्बंध में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह ने कहा की रामगढ़ताल को प्रदुषित और बर्बाद करने में जो भी लोग दोषी हो उनकी जिम्मेदारी तत्काल तय कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग किया गया है और रामगढ़ ताल में लगे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का संचालन सही हो रहा है कि नहीं इसकी भी जांच करायी जाय और इससे शोधित पानी की गुणवत्ता की भी जांच करायी जाय चूंकि रामगढ़ ताल में लगातार मछलियो का मरना बहुत ही चिंताजनक है इसके कारणों की भी जांच कराकर इसे रोकने के लिए प्रशासन तत्काल ठोस उपाय करने का कार्य करें नहीं तो बड़ा आन्दोलन करने के लिए विवश होना पड़ेगा विश्व विजय सिंह ने कहा कि रामगढ़ताल एक अनमोल प्राकृतिक धरोहर है इसका बर्बाद होना बहुत ही चिंताजनक है जिसे हम लोग कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे चूंकि रामगढ़ ताल के प्रदुषण से इससे भूमिगत जलस्तर भी प्रभावित होगा जिससे भविष्य में लोगों को एक बहुत बड़ी महामारी का शिकार होना पड़ सकता है आगे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह ने कहा कि सरकार व प्रशासन रामगढ़ ताल को बचाने में तत्काल कार्यवाही करें गोरखपुर की इस अमूल्य प्राकृतिक धरोहर रामगढ़ ताल को बचाने के लिए दिनांक 21.01.2026 को उक्त रामगढ़ ताल के किनारे एक दिवसीय उपवास पर बैठेंगे विश्व विजय सिंह ने कहा कि हम सभी राजनीतिक, गैरराजनीतिक संगठनों और सिविल सोसायटी के लोगो से उपवास कार्यक्रम में शामिल होकर धीरे-धीरे मर रहे तालाब को बचाने के लिए आगे आने की अपील किया।
उन्होंने कहा कि “ताल नही बचाओगे तो जश्न कहा मनाओगे”आज के कार्यक्रम में उपस्थित सर्व महेन्द्र मोहन उर्फ गुड्डू तिवारी, ओमेंद्र पाण्डेय, जितेन्द्र विश्वकर्मा, दिलिप निषाद, देवेन्द्र निषाद,अभय सिंह, अभिमन्यु विश्वकर्मा, राधेश्याम सिंह, ध्रुप गुप्ता,खेदन लाल यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading