गोरखपुर श्री राम मंदिर के दूसरे स्थापना दिवस पर अनुदीप क्रिएशंस द्वारा “श्री राम जय जय राम “ भजन का लोकार्पण हुआ,
वरिष्ठ भाजपा नेता भानु प्रकाश मिश्रा और प्रो अजय कुमार शुक्ला ने दिया भजन गायक आभास आर्नव को अपना आशीर्वाद . श्री राम मंदिर के स्थापना दिवस पर जहाँ पूरे देश में विभिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ वहीं ,गोरखपुर के दो युवा कलाकार आभास -आर्नव द्वारा गाये श्री राम भजन “ श्री राम जय जय राम “ वीडियो एल्बम का लोकार्पण तिलक मैरिज हाउस में संपन्न हुआ . अनुदीप क्रिएशंस के बैनर तले निर्मित इस राम मय भजन को रामघाट पर शूट किया गया है,भजन को संगीत और स्वर दिया है आभास – आर्नव ने तथा इसको लिखा है दीप्ति और अनुराग ने . आपको बता दे इससे पहले श्री राम मंदिर के स्थापना के समय “ प्रभु श्री राम आ रहे घर घर दीप जलाओ जी “ भजन भी दोनों भाईयों ने गाया था जो सोशल मीडिया पर काफ़ी पसंद किया गया था, आभास बीटेक के छात्र है जिनका नाम इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स में दर्ज है और आर्नव 11 वीं के छात्र है जो एक फ़िल्म कलाकार है. भजन का लोकार्पण वरिष्ठ भाजपा नेता श्री भानु प्रताप मिश्रा , डी पी हीरो के निदेशक श्री नितिन मातनहेलिया, डीडीयू के प्रो.अजय कुमार शुक्ला ,वरिष्ठ व्यापारी नेता श्री अशोक कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से मिल कर किया. लोकार्पण के अवसर पर भजन के पोस्टर का विमोचन हुआ और बच्चों ने भजन प्रस्तुत किए,
कार्यक्रम की शुरुआत अनुदीप क्रिएशंस की निदेशिका डॉ.दीप्ति अनुराग ने अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट किया ,लोकार्पण में प्रमुख रूप से आपदा प्रबंधन के गौतम गुप्ता , समाजसेवी प्रवीण श्रीवास्तव , सरदार जसपाल सिंह,प्रफुल नागरकर,सुनीता पटेल ,प्रज्ञा त्रिपाठी ,सुरेंद्र यादव,भानु गुप्ता ,बेचन सिंह पटेल ,इरशाद ,गौरव गुप्ता ,कीर्ति नागरकर,रवींद्र गौड़,सँवर दधीच सहित कई कलाप्रेमी उपस्थित थे जिन्होंने अपनी शुभकामनाएं कलाकारो को दी.वीडियो के प्रस्तुतकर्ता अनुराग सुमन ने बताया कि श्री राम जय जय राम भजन सभी म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर आ चुका हैं जिसे आप सुन सकते हैं और इसको अपनी कॉलर ट्यून भी बना सकते हैं.


