*एम. ए. एकेडमी तुर्कमानपुर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया*
*दुनिया का सबसे बड़ा धर्म इंसानियत का है : डॉ. दीनानाथ सिंह*
*धर्म का झगड़ा छोड़ो आपस में एक हो जाओ और मिलकर रहो : डॉ. एहसान अहमद*
*गोरखपुर* सनराईज़ एजुकेशनल एंड वेलफेयर एसोसिएशन (सेवा) एवं एम. ए. एकेडमी के संयुक्त तत्वाधान में गणतंत्र दिवस बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया। झंडारोहण का कार्यक्रम गोरखपुर शहर की वरिष्ठ समाजसेविका एवं नई दिशा फाउंडेशन के संस्थापिका आदरणीय सुधा मोदी ने किया। विद्यालय के सभी बच्चों ने झंडे को सलामी देते हुए राष्ट्रगान और सारे जहां से अच्छा पढ़ा।
कार्यक्रम की शुरुआत में सबसे पहले मोहम्मद जीशान ने कुरान की तिलावत की।  विद्यालय परिवार के सभी  बच्चों ने तरह-तरह के रंग-बिरंगे कार्यक्रम को प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के  मुख्य अतिथि गायत्री परिवार के मुख्य ट्रस्टी डॉ. दीनानाथ सिंह जी ने बताया कि दुनिया का सबसे बड़ा धर्म इंसानियत का है।  कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के सदस्य व एम. ए.  एकेडमी के मैनेजमेंट डायरेक्टर डॉ. एहसान अहमद ने संबोधित करते हुए कहा कि धर्म का झगड़ा छोड़ो आपस में एक हो जाओ और मिलकर रहो, सिर्फ मुल्क की तरक्की और खुशहाली पर एक होकर मुल्क को कैसे आगे बढ़ाना है इस पर कार्य करना चाहिए। अति विशिष्ट अतिथि  दरगाह मुबारक खान शहीद के इमाम हजरत मौलाना वसीम अख्तर अजीजी साहब ने हिंदुस्तान की जंगे आजादी में मुसलमानों  के योगदान पर विस्तार से अपनी बात रखी। विशेष आमंत्रित अतिथि  गोरखपुर शहर की युवा समाजसेविका, एंकर एवं जर्नलिस्ट शाहीन शेख जी ने भी बच्चों एवं अभिभावकों के प्रति विशेष बातों को बताया। 
विशेष आमंत्रित अतिथि गोरखपुर शहर के युवा कवि उत्कर्ष शुक्ला रुद्र ने अपने कविता के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक का मर्तबा बहुत ही ऊंचा है, शिक्षक वह कली है जो खुद तपकर अपने शिष्य को उनके मुस्तकबिल को संवारने की कोशिश करता है। अंतरराष्ट्रीय युवा शायर वसीम मजहर गोरखपुरी ने शायरी के माध्यम से हिंदुस्तान की खूबसूरती को बयान किया। विशेष आमंत्रित अतिथि  डॉ. इकबाल फाउंडेशन के अध्यक्ष मोहम्मद राफे ने बताया कि संविधान क़ी रूह को अपनाने, समझने और समझाने की कोशिश करना चाहिए, जिससे आप सभी लोग अपने हक व बातिल में फर्क कर सके। विशिष्ट अतिथि गोरखपुर शहर के वरिष्ठ समाजसेवी हाजी जलालुद्दीन कादरी, युवा समाजसेवी मकसूद अली, युवा समाजसेवी मुनाजिर हसन ने भी बच्चों को संबोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर मोहम्मद आक़िब अंसारी और वरिष्ठ शिक्षक नसीम अशरफ फारूकी ने किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या  सीमा परवीन और उप प्रधानाचार्या निदा फातिमा  ने अपने आने वाले सभी मेहमानों अभिभावकों एवं बच्चों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया।
इस अवसर पर  शिक्षिका सलमा खान, शमा खान, सोबिया खान, अलीशा खान, पत्रकार मिनहाज सिद्दीकी, संपादक सुशील सिंह, मोहम्मद आजम, रहमत अली और मोहम्मद फजल  आदि लोगों के साथ-साथ विद्यालय के सभी बच्चे एवं उनके अभिभावक भी उपस्थित थे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading