पुलवामा के शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि,पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
गोरखपुर।पुलवामा हमले की पूर्व संध्या पर नेशनल ह्यूमन राइट्स एण्ड जस्टिस मूवमेंट (उत्तर प्रदेश) द्वारा एक गरिमामयी श्रद्धांजलि सभा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अशफाक हुसैन मेकरानी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में देश के वीर शहीदों को याद करते हुए उनकी शहादत को नमन किया गया।कर्तव्यनिष्ठ पुलिस कर्मियों का हुआ सम्मान जिलाध्यक्ष सुनीता जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में समाज और कानून व्यवस्था की रक्षा में जुटे पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया।सम्मानित होने वालों में गोरखपुर के रहमतनगर (थाना राजघाट)चौकी प्रभारी रोहित कुमार साहू और यातायात पुलिस के अजहरूद्दीन शामिल रहे।पदाधिकारियों ने उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके कार्यों की सराहना की।दो मिनट का रखा गया मौन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की याद में दो मिनट का मौन रखकर अपनी पुष्पांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि देश इन वीर सपूतों के बलिदान को कभी नहीं भूलेगा।इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति इस अवसर पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सैय्यद समीउद्दीन समी, प्रदेश संयुक्त सचिव डॉ.इरफान खान,अशफ़ाक अहमद वरिष्ठ पत्रकार मुर्तजा रहमानी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।साथ ही प्रदेश सचिव रेहान बशर,मुजीबुर्रहमान,रेनू कुमारी,मंदाकिनी चौहान,शाहिना और डॉ.नक्शबंदी सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading