*सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग के छात्र शिवांश चौरसिया ने हिंदुस्तान ओलंपियाड में बिखेरी चमक*
गोरखपुर,सरस्वती शिशु मंदिर,पक्कीबाग के कक्षा चतुर्थ के मेधावी छात्र शिवांश चौरसिया ने नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित ‘हिंदुस्तान ओलंपियाड’ में अपनी अद्वितीय प्रतिभा का लोहा मनवाया है। शिवांश ने इस राष्ट्रीय मंच पर श्रीमद्भगवद्गीता की मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति देकर न केवल अपनी मेधा का परिचय दिया, बल्कि विद्यालय और जनपद का मान भी बढ़ाया।सम्मान समारोह का आयोजन शिवांश की इस गौरवशाली उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। भैया शिवांश चौरसिया गोरखपुर के शानदार शतरंज खिलाड़ी भी हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह ने एक विशेष कार्यक्रम के दौरान शिवांश चौरसिया और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य जी ने छात्र को स्मृति चिह्न और आशीर्वाद प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह ने कहा,शिवांश जैसे छात्र हमारी सांस्कृतिक धरोहर और आधुनिक शिक्षा के संगम का प्रतीक हैं। इतनी कम आयु में भगवद्गीता के संदेशों को आत्मसात करना और उसे राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करना अत्यंत प्रशंसनीय है। विद्यालय का लक्ष्य छात्रों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उन्हें अपनी जड़ों से जोड़े रखना है।”इस अवसर पर शिवांश के माता-पिता ने विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय के संस्कारवान वातावरण और निरंतर मार्गदर्शन के कारण ही शिवांश यह उपलब्धि हासिल कर सका है।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय के प्रथम सहायक रुक्मिणी उपाध्याय,आचार्यगण और कर्मचारी उपस्थित रहे और सभी ने शिवांश को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading