*एस.एस.बी. का सराहनीय कदम: 32 मरीज का होगा निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन*
महराजगंज, “सी समवाय” ठूटीबारी के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत  ग्राम  बोदना में संयुक्त अस्पताल स.सी.बल गोरखपुर तथा 22वीं वाहिनी स.सी.बल महराजगंज के सहयोग से एक निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का सफल आयोजन किया गया।इस चिकित्सा शिविर में डॉ. डी.के. मिश्रा, उप महानिरीक्षक (चिकित्सा )संयुक अस्पताल गोरखपुर, के नेतृत्व में डॉ. मृणालिनी सिंह , द्वितीय कमान अधिकारी (चिकित्सा) तथा डॉ. अमित नंदन त्रिपाठी द्वितीय कमान अधिकारी (चिकित्सा)   द्वारा 22 बटालियन  के VIBRANT VILLAGE  ग्राम बोदना, चैत्या, नपनिया और नवदिहवा ग्रामीणों का फ्री नेत्र जाँच किया गया जिसमे कुल 108 ग्रामीण लाभान्वित हुए और कुल 32 ग्रामीणों मेंमोतियाबिंद पाया गया.जिनका निःशुल्क ऑपरेशन स.सी.बल. द्वारा राज EYE hospital में  फ्री  कराया जायेगा । ज़रूरतमंद  मरीज़ों को  RYTTOL PHARMA PRIVATE LIMITED द्वारा  मुफ़्त  में EYE drops दिए  गए.RYTTOL PHARMA मुख्य रूप से आई केयर (Eye Care) उत्पादों और अन्य हेल्थकेयर सॉल्यूशंस पर ध्यान केंद्रित करती है। इसके प्रमुख उत्पादों में RESOL PLUS, RESOL MOX, RESOL LP, RESOL P Gel जैसे आई ड्रॉप्स शामिल हैं। ये उत्पाद क्लिनिकली टेस्टेड और ऑप्थाल्मोलॉजिस्ट द्वारा अनुशंसित हैं। कंपनी का उद्देश्य है रोगियों को आराम, सुरक्षा और प्रभावी समाधान प्रदान करना.कार्यक्रम से संबंधित छायाप्रति  प्रेषित है।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading