बच्चों के अंदर की प्रतिभा को निखारने का सही माध्यम है प्रतियोगिता-शैलजा पाण्डेय
*
गोरखपुर। होली त्यौहार के उपलक्ष्य मे 28 फरवरी दिन शनिवार को भगवानपुर फिर्टिलाइज़र कॉलोनी स्थित केबीएस यूनिक स्कूल मे आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता होली त्यौहार के थीम पर आधारित रहा। जिसमे होनहार व नौनिहाल बच्चों ने स्कूल की अध्यापिकाओं के सहयोग से रंग विरंगे चित्र को सजाने का कार्य किया। स्कूल की प्रधानाचार्य शैलजा पाण्डेय के निर्देशन मे प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने होली उत्सव के प्रति अपनी भावना को व्यक्त करतें हुए चित्रकला व क्राफ्ट के माध्यम से प्रदर्शित करने का कार्य किया।
आर्ट क्राफ्ट के दौरान स्कूल की शिक्षिका ज्योति चौहान,पिंकी,बेबी तिवारी तथा रुचिता ने होनहार बच्चों को चित्र मे सुनहरे रंगों को भरने के लिए सहायता किया। प्रधानाचार्य शैलजा पाण्डेय ने बताया की स्कूल द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता से बच्चों मे होली त्यौहार की जानकारियां आसानी से मिल जायेगा तथा उनके अंदर छिपे चित्रकला व क्राफ्ट की प्रतिभा को बाहर लाया जा सकेगा।
प्रधानाचार्या ने बच्चों को होली के बारे मे बताते हुए होलिका,हिरणयाकश्यप और भक्त प्रहलाद की कहानी सुनाते हुए होली पर्व को क्यूँ मानाया जाता है इसके बारे मे विस्तार पूर्वक बतायीं तथा कहीं की बच्चे रंगों से दूर रहें चेहरे पर रंग ना लगाएं,होली उत्सव को खुशियों के साथ मनाएं और आपसी भाई-चारा बना कर रखें। केबीएस यूनिक स्कूल मे 2 मार्च दिन सोमवार को सफ़ेद परिधान मे होली उत्सव भी मनाया जायेगा, जिसमे सभी बच्चों को लाल अबीर लगाकर आशीर्वाद देते हुए मिठाईयाँ वितरित किया जायेगा।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading