गोरखपुर देशरत्न डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद जी के 103 वी पुण्यतिथि पर मॉरिशस के पूर्व राष्ट्रपति पृथ्वीचंद सिंह के भारत रत्न डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद के जन्मस्थली पर 103 फिट राष्ट्रीय झंडे को फहराया गया तथा उनके पुण्यतिथि के अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति के द्वारा माल्यापण किया गया ।तथा साथ ही साथ पूर्वांचल की माटी से जुड़े हुए देश विदेश में कार्यरत जो भारत सरकार की सेवा दे रहे है। उन्हें मॉरिशस के पूर्व राष्ट्रपति के द्वारा गौरव पूर्वक सम्मानित किया गया। इस सम्मान में पूर्वाचल के देवरिया जिले के श्री राजेश कुमार गुप्ता,वर्तमान अध्यक्ष रेलवे भर्ती सेल गोरखपुर जी को मॉरिशस के पूर्व राष्ट्रपति जी के द्वारा सम्मानित किया गया ।ये एक बहुत ही गौरव पल था । साथ ही साथ डिवाइन ग्रुप ऑफ एजुकेशन में चल रहे वार्षिक सेमिनार में मुख्य अतिथि के द्वारा जायजा लिया गया डिवाइन ग्रुप ऑफ एजुकेशन कॉलेज के BCA और BBA कक्षा के छात्रों द्वारा अच्छे अच्छे प्रोजेक्ट के बारे में मुख्य अतिथि जी को जानकारी उपलब्ध कराई ,छात्रों ने सोलर सिस्टम , वाटर प्यूरीफायर, तथा नेटवर्किंग और AI पर आधारित सभी प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी इससे सभी मुख्य अतिथि काफी उत्साहित हुए ।इस सम्मान समारोह में, पूज्य राजन जी महाराज, क्रांतिकारी बाबा, भूतपूर्व कैबिनेट मंत्री अवध बिहारी चौधरी, सिवान सांसद विजय लक्ष्मी कुशवाहा, डिवाइन ग्रुप ऑफ एजुकेशन के CEO सुभाष चंद्र प्रकाश, जिरादेई विधान सभा वर्तमान विधायक भीष्म प्रताप कुशवाहा,मेजर अजय पाण्डेय(रक्षा मंत्रालय) श्री राज कुमार गुप्ता(स.लो.पा. पूर्वोत्तर रेलवे),श्री मुन्ना यादव(पूर्वोत्तर रेलवे),श्री शिवेंद्र प्रसाद(शिक्षक,बिहार सरकार),श्री अजय चंद(पूर्वोत्तर रेलवे) आदि सभी लोगों की सहभागिता रही,,

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading