*ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ गोरखपुर इकाई का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न*
पत्रकारिता के बिना समाज की कल्पना ही भयावह : रत्नाकर
पाठकों को उपभोक्ता समझने की मानसिकता ने पत्रकारिता को किया हाशिये पर
गोरखपुर।पत्रकारिता विहीन समाज की कल्पना ही अत्यंत भयावह है. लेकिन आज पाठकों को उपभोक्ता समझने की व्यावसायिकता ने पत्रकारिता को हाशिए पर ला दिया है. पत्रकारिता समाज का आईना होती है और अगर पत्रकारिता नहीं है तो समाज सच से, वास्तविकता से बहुत दूर हो जाएगा.
यह विचार वरिष्ठ पत्रकार और एडवोकेट रत्नाकर सिंह ने आज ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के गोरखपुर मंडल कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण पर बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किया.
उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र के चतुर्थ स्तंभ के रूप में शासन प्रशासन पर एक अंकुश का काम करता है और अगर पत्रकारिता नहीं होगी तो यह संस्थाएं पूरी तरह से निरंकुश हो जाएंगी. समाज में जानकारी का एक प्रमुख स्रोत पत्रकारिता होती है और अगर गंभीर पत्रकारिता नहीं होगी तो अफवाहों का दौर बढ़ेगा और समाज में अराजकता फैलती चली जाएगी. एक आम आदमी अपनी समस्याओं को लेकर जब चारों तरफ से हताश होता है तो वह पत्रकारिता की शरण में आता है और अगर यहां उसे ऐसी कोई संस्था नहीं दिखती है तो फिर वह आदमी हताशा के भवसागर में डूब जाता है. अलिखित तौर पर ही सही लेकिन स्वस्थ लोकतंत्र के चतुर्थ स्तंभ के रूप में पत्रकारिता को एक आवश्यक अंग के रूप में दर्जा मिला है, और इसकी आवश्यकता भी एक आवश्यक अंग के रूप में ही है.इसके बिना एक सभ्य समाज की परिकल्पना नहीं की जा सकती है. इसीलिए जब कोई तानाशाह शासक होता है तो सबसे पहले वह पत्रकारिता की गर्दन को दबोचना चाहता है. यही एकमात्र कारण है कि समाज में अगर सुव्यवस्था की आवश्यकता है तो पत्रकारिता जरूरी है.
ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ, गोरखपुर इकाई की कार्यकारिणी एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ मां सरस्वती के पूजन एवं वंदना से की गई। इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों को ससम्मान मंच पर आमंत्रित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्य अतिथि गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रत्नाकर सिंह ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अपने दायित्वों के प्रति निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने की शपथ दिलाई।
शपथ के उपरांत मंडल अध्यक्ष अजय गुप्ता, जिला अध्यक्ष अमित ओझा, प्रेस क्लब उपाध्यक्ष गजेंद्र त्रिपाठी, समाजसेविका एवं अधिवक्ता पूजा गुप्ता, प्रदेश मंत्री संतोष शर्मा, मंडल प्रभारी अखिलेश कुमार ओझा, आदिल आमीन एवं मुर्तजा रहमानी सहित अन्य वक्ताओं ने पत्रकार हितों पर अपने विचार व्यक्त किए और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम का संचालन साक्षी सिंह द्वारा प्रभावी रूप से किया गया। इस अवसर पर एसआई न्यूज के संपादक एवं तहसील अध्यक्ष ई. शक्ति शंकर सिंह की भी सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल कोषाध्यक्ष दबीर आलम का विशेष एवं अहम योगदान रहा।
कार्यक्रम में गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अरकान आलम, राधेश्याम प्रजापति,मृत्युंजय नवल, उमेश मिश्रा, सत्येंद्र शर्मा,आकाश सिंह, रफत, आशीष मिश्रा, पंचानंद पांडे, सुनील पांडे,बबलू प्रजापति, निहाल सिंह, मोहम्मद साकिब, सद्दाम, शत्रुघ्न शर्मा, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, महेश श्रीवास्तव, नेहा सिंह, कुशाग्र सिंह, अर्सलान, सालिम, अहमद अज़ीज़, नजमुल हुदा, हिमांशु श्रीवास्तव,अनवारूल, रहमत अली, रामानंद कुमार, शमसुद्दुहा, एडवोकेट मिन्हाज , गुफरानुल,अमरजीत गुप्ता, आबिद अली,नितेश, संदीप गुप्ता,सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



