विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जनजागरूकता के साथ मिला सेहत का वरदान

जिले में आयुष्मान आरोग्य शिविर और एचपीवी टीकाककरण की हुई शुरुआत

केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ने बरही में शिवर के साथ सीएचसी पर 50 बेड अस्पताल में नयी स्वास्थ्य सेवाओं का शुभारंभ किया

गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर व पिंक कार्ड अभियान में कुलपति ने लिया हिस्सा

गोरखपुर। जिले में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मंगलवार को विविध आयोजन किए गए। ब्रह्मपुर ब्लॉक के बरही गांव से केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने आयुष्मान आरोग्य शिविर और पचास बेड के अस्पताल पर नयी स्वास्थ्य सेवाओं की शुरुआत की। वहीं जिला महिला अस्पताल से सीएमओ डॉ राजेश झा और प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ जय कुमार ने एचपीवी टीकाकरण की शुरुआत की। इस अवसर पर गोरखपुर विश्वविद्यालय में भी स्वास्थ्य जांच शिविर एवं पिंक कार्ड अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने भी हिस्सा लिया।

केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने बरही गांव में स्वास्थ्य सेवाओं और शिविर के शुभारंभ के मौके पर केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में चर्चा की। उन्होंने बालिकाओं में एनीमिया की समस्या और मासिक धर्म स्वच्छता पर जनजागरूकता की आवश्यकता बताई। अपने सम्बोधन में केन्द्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि बरही सीएचसी पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की जाए और सभी प्रमुख सेवाएं निर्बाध तौर पर जारी रहें। इस अवसर पर विधायक श्रवण निषाद ने कहा कि सरकार के प्रयासों से स्वास्थ्य क्षेत्र में अभूतपूर्व क्रांति आई है। लोगों को घर के निकट अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिलने लगी हैं। सीएमओ डॉ राजेश झा ने उपस्थित गणमान्य लोगों को शिविर और सेवाओं की विशेषताओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयुष्मान आरोग्य शिविर जिले के करीब 300 गांवों में आयोजित किया जाएगा। वहां पर एमएमयू और एआई बेस एक्स-रे मशीन से जांच कर नये टीबी मरीजों का पता लगाया जाएगा। शिविर 100 दिन चलेगा।

दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने इस पहल में सहयोग के लिए विभाग के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर एम्स गोरखपुर की तरफ से सर्वाइकल कैंसर की स्क्रिनिंग के लिए भी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 145 विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इनमें से 132 लोगों में हीमोग्लोबिन और रैंडम ब्लड शुगर की भी जांच हुई।

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जिला महिला अस्पताल से स्कूली छात्राओं को एचपीवी टीकाकरण किया गया। यह टीका 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की लड़कियों को लगाया जाएगा। महिला अस्पताल में यह टीका प्रत्येक मंगलवार और बृहस्पतिवार को लगाया जाएगा। सीएमओ डॉ झा ने बताया कि यूविन पर रजिस्ट्रेशन करवा कर यह टीका लगवाया जा सकता है। एम्स गोरखपुर और बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भी यह टीका लगवाया जा सकेगा। एम्स गोरखपुर में सोमवार और शनिवार, जबकि मेडिकल कॉलेज में बुधवार और शुक्रवार को टीकाकरण की योजना है। यह टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए लगाया जाता है। इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ नंदलाल कुशवाहा सहित विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधिगण भी मौजूद रहे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading