सीएम योगी के संभावित दौरे से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण

डीएम दीपक मीणा ने अधिकारियों संग किया स्थलीय जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

गोरखपुर। ताल नन्दौर में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के संदर्भ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शनिवार 16 मई को संभावित कार्यक्रम को देखते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने संबंधित अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल, नगर आयुक्त अजय जैन, सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मुकुल खंडेलवाल, एडीएम प्रशासन सहदेव मिश्रा, एसडीएम सदर दीपक गुप्ता तथा एसडीएम बांसगांव प्रदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्य में तेजी लाने और सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
गौरतलब है कि ताल नन्दौर में बनने वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम करीब 392.94 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है। लगभग 50 एकड़ क्षेत्रफल में फैलने वाले इस स्टेडियम में 30,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी। परियोजना के तहत 11 पिचें, आधुनिक ड्रेसिंग रूम और करीब 1500 वाहनों की पार्किंग जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading