गोरखपुर । आज जिलाधिकारी कार्यालय पर व्यापार बंधु की हुई बैठक जिसमें व्यापारी हित व आम जनमानस के हित में प्रमुख मांगे उठाए गई जिसमें नितिन कुमार जायसवाल अध्यक्ष सहित समस्त व्यापार मण्डल उपस्थित होकर जिलाधिकारी से निम्न मांगों को रखा ।

(१) विरासत गलियारा के द्वारा नाले के स्लैब को 1/2 से 1 फिट ऊपर बनाए जाने पर आपत्ति जताया और कहा कि इसके कारण सड़क चौड़ी होने के बजाय और पतली हो गई है और धर्मशाला आदि में 10 फिट के लगभग का स्लैब बना हुआ है जिसके कारण अब ये अतिक्रमण का कारण बनेगा, दुकानदारों को भी अपने यहां से मॉल लोडिंग अनलोडिंग करवाने में परेशानी हो रही है। जिलाधिकारी ने कहा ऐसा मैने भी पहली बार देखा है और उसके लिए मैने पहले ही अपना सुझाव दे दिया है।

(२) चटोरी गली में रास्ते को खोले जाने के सम्बन्ध में.

इंदिरा बाल विहार के सामने का रास्ता एक 3 लेन का बहुत ही व्यस्त रास्ता था, और यहाँ के पार्क के दुकानदारों का व्यवसाय चल रहा था. 1 वर्ष पूर्व यहाँ चटोरी गली प्रोजेक्ट पे कार्य हुआ और इस रास्ते को बंद कर दिया गया. जिसके कारण ना सिर्फ यहाँ के व्यापारियों का व्यवसाय 30 से 50 % तक कम हो गया इसके साथ ही साथ गणेश चौक और कचहरी चौराहा, हरिओम तिराहे रोड पर जाम की समस्या बढ़ गयी.
इस प्रोजेक्ट को शुरू करने के पहले कभी भी सम्बन्धित व्यापारियों और संगठनों से भी कभी बैठक नहीं की गयी थी और रास्ता बंद करने की सहमती तो किसी से भी नहीं ली गयी थी. इतने महत्वपूर्ण मार्ग को बंद करना कहीं से भी उचित नहीं है. पिछले कई महीनों से वहां के व्यापारी इसको खोलने की मांग प्रशासन से कर रहे हैं, फ़रवरी महीने में श्रीमान डीआईजी और श्रीमान एसएसपी महोदय स्वयं ही व्यापारियों से संवाद किया था, और सभी ने एक स्वर में इस रास्ते को खोलवाने की मांग की थी ।
(३) इंदिरा बाल विहार एक महत्वपूर्ण पार्क है, लेकिन यहाँ मेंटनेंस के अभाव में उजाड़ हो चूका है और गन्दगी व्याप्त रहती है ।
(४) गोलघर क्षेत्र में अभी और पार्किंग की आवश्यकता है , हमने पहले भी कई बैठकों में ये सुझाव दिया था कि इंदिरा बाल विहार से लेकर जीडीए टावर तक अंडरग्राउंड पार्किंग और ऊपर पार्क बनायें, जिससे बाज़ार में जाम की समस्या बहुत हद तक कम हो जाएगी और व्यापार भी बढ़ जायेगा ।
(५) कचहरी क्लब ग्राउंड में अंडर ग्राउंड पार्किंग बना कर पालिका ऊपर मैदान बनाने से पार्किंग की समस्या बहुत कम हो जायेगी, भालोटिया मार्केट पूर्वांचल की सबसे बड़ी मंडी है, बाहर से भी ग्राहक आते हैं, इससे बाज़ार भी बढेगा और जाम भी कम होगा ।
समस्त व्यापार मण्डल से ये सारे पदाधिकारी उपस्थित रहे और अपनी अपनी समस्याओं को रखा आज जिलाधिकारी कार्यालय पे व्यापार बंधु की बैठक में नितिन कुमार जायसवाल अध्यक्ष व समस्त व्यापार मण्डल द्वारा निम्न बातों को रखा ।
एस०पी० मिश्रा अध्यक्ष होटल वेलफेयर एसोसिएशन, गोपाल जायसवाल अध्यक्ष गोरखपुर किराना कमेटी, पवन जालान अध्यक्ष गोरखपुर उद्योग व्यापार एसोसिएशन, अनूप किशोर अग्रवाल अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, महामंत्री(चैंबर ऑफ ट्रेडर्स),अमित टिबरेवाल जिलाध्यक्ष पूर्वांचल व्यापार मंडल , मनीष सर्राफ अध्यक्ष गोरखपुर टेक्सटाइल एसोसिएशन,मनीष सिंह अध्यक्ष गुड्स & ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन , संजय गर्ग अध्यक्ष खोवा मंडी व्यापार एसोसिएशन, सुरेश जायसवाल सोशल मीडिया प्रभारी समस्त व्यापार मंडल, दिलीप सिंह अध्यक्ष मनोज बंसल उपाध्यक्ष, गोरखपुर किराना कमेटी, अशोक मलानी, सचिन वर्मा अध्यक्ष, पी०पी० गंज व्यापार मंडल, मेराज अहमद, रमेश कसौधन

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading