गोरखपुर । तारामंडल स्थित लिरिक्स एकेडमी और अभियान थिएटर ग्रुप का संयुक्त आयोजन
गोरखपुर के तारामंडल स्थित लिरिक्स एकेडमी ऑफ म्यूजिक एवं अभियान थिएटर ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में 15 दिवसीय संगीत एवं अभिनय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि नारायण पांडे और एकेडमी की डायरेक्टर कल्पना श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कल्पना श्रीवास्तव ने कहा कि संगीत मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा देता है, जबकि अभिनय आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति को मजबूत बनाता है। कार्यशाला में वायलिन, पियानो, हारमोनियम, ढोलक समेत विभिन्न संगीत विधाओं और अभिनय का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
नारायण पांडे ने कहा कि संगीत और अभिनय बच्चों को मोबाइल की दुनिया से बाहर निकालकर रचनात्मकता की ओर ले जाते हैं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों और कला प्रेमियों की मौजूदगी रही। प्रशिक्षकों में तुषार, सौम्या यादव, अमन मिश्रा, सचिन पासवान और युवराज शामिल रहे।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading