अरुशान न्यूज़
गोरखपुर मोहर्रम का जूलूस अमनो अमान के साथ चौद के दीदार के अनुसार 16 या 17 जून को प्रारम्भ हो रहा है। सभी इमाम बाड़ा से जुलूम विभिन्न तिथि में निकलना है इमामबाड़ा स्टेट के शाही जूस के आलवा अन्य जुलूस भी निकलना है जुलूसों से सम्बन्धित आज 20 सूत्री जापन इमाम बाडा मुवलियां कमेटी की जानिब से जिलाध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद के नेतृत्व में जिला अधिकारी महोदय को सौपा गया। और कहा गया कि मोहर्रम का मुख्य आयोजन इमाम बाड़ा स्टेट है, जिसके सज्जादानशीन अदनान फारूख शाह मियाँ साहब है उन्ही की सरपरस्टी में सभी जुलूस निकलते है इनके आलावा सिया हज़रात की भी जुलूस निकलना है।

ज्ञापन में कहा गया है कि मुख्य जुलूस मार्ग जिस पर विरासत गलियरा के नाम पर पाण्डेय हाता, घण्टाघर, रेती नखास, बक्शीपुर, थवई का पुल अलीनगर, धर्म साला बाजार हजारीपुर पर काम चल रहा है और मोहर्रम से पूर्व करा दिया जाये मोहर्रम की चार तारीख से मोहर्रम की दस तक दिन रात जुलूस इन्ही मार्गो से होकर गुजरना है इसके आलवा चरणलाल बेनीगंज वा जाफरा बाजार घसिकटरा मिर्जापुर , खूनीपूर कोतवाली रोड, हलसीगंज का भी निरीक्षण जिला प्रशासन, नगर निगम प्रशासन पैदल निरीक्षण थानावार कर लिया जाये ताकि जो भी समस्या हो उसे समय से पूर्व करा लिया जाये।

मियाँ बाजार इमामबाड़ा स्टेट के चारो फाटक के लगभग 500 मीटर परिधि में कही किसी तरह का स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण नही होना चाहिए पूर्वी फाटक व पश्चिम फाटक की विशेष व्यवस्था की जाये क्या इस मार्ग से प्रशानिक अधिकारी सहित तमाम लोग का जमावाडा रहता है अतिक्रमण के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है विशेष रूप से पूरब पश्चिम दक्षिण फाटक पर अगर जो भी अतिक्रमण है उसे समय से पूर्व हटवा दिया जाये जिला प्रशासन व नगर निगम प्रशासन शीघ्र ही मियां साहब के साथ बैठक कर ले ताकि जो भी समस्या हो उसे समय से पूर्व हल कर लिया जाए
इमामबाड़ा स्टेट के चारों फाटक पर यातायात पुलिस विशेष व्यवस्था किया जाये साथ ही मुख्य जुलूस मार्ग पर भी यातायात पुलिस की व्यवस्था पूर्व की भांति इस वर्ष अच्छी व्यवस्था किया जाये। मियां साहब के जुलूस के अलावा अन्य जुलूस के आगे वा पीछे बड़ी संख्या में पुलिस बल की समुचित व्यवस्था किया जाये।
गर्मी के मौसम में मोहर्रम का पर्व पढ़ रहा है जुलूस मार्ग पर पानी का टैंकर नगर निगम द्वारा प्रमुख चौराहों व इमामबाड़ों पर लगाया जाये बिजली का लटकते तार ऊंचे करा दिया जाये जो पेड़ की डाली लटक रही है उसे हटवा दिया जाये।

अलीनगर चौराहे पर विरासत गलियारा में कुछ हिस्सा इमामबाड़े का चला गया उसके बाद बचे हुए हिस्से पर कमेटी द्वारा निर्माण कराया जा रहा था 1 जून को नगर निगम द्वारा किसी साजिश के तहत. बुलडोजर से गिरा दिया गया जिसको लेकर अलीपुर व शहर के वासियों में काफी आक्रोश है मुतवल्ली को शीघ्र ही निर्माण करने की इजाज को दे जो इमामबाड़ा का नुकसान हुआ है उसका मुआवजा देदे

ग्रामीण क्षेत्रो में जहां से जूलूस निकलना है उस मार्ग को निरीक्षण थाना वार कर लिया जाये ताकि जो भी समस्या हो उसे समय से पूर्व हल करा लिया जाये।

ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेट के जिला अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद महासचिव हाजी सोहराब खान एजाज रिजवी एडवोकेट शिया फेडरेशन के अध्यक्ष पूर्व पार्षद मोहम्मद मदीनउद्दीन उपाध्यक्ष सैयद वसीम इकबाल ऑल इंडिया उर्स कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लड्डन खान आफताब अहमद शकील शाही कबीर अली डॉक्टर जावेद खान अशफाक मेकरानी डॉक्टर इरफान खान अकील अहमद अंसारी मुमताज अंसारी गुलाम अली खान हाजी खुर्शीद आलम अयूब खान हाफिज मुजीबुर्रहमान अब्दुल साकिब इमरान खान शाहबाज खान फजल खान शीलू खान कैश अख्तर सहित तमाम लोग उपस्थित थे

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading