मोहर्रम के चेहल्लूम पर खानकाह हज़रत मियां मिस्कीन शाह रहमतुल्लाह अलैह में पौधारोपण एवं अमन-ओ-सलामती की दुआ

गोरखपुर,4 अगस्त। मोहर्रम के चेहल्लूम के अवसर पर खानकाह हज़रत मियां मिस्कीन शाह रहमतुल्लाह अलैह के आस्ताना मुबारक पर शहीदान-ए-कर्बला की याद में पौधारोपण एवं मुल्क में अमन, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआ का आयोजन किया गया।इस अवसर पर समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव अशफ़ाक हुसैन मेकरानी ने खानकाह परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में खानकाह के गद्दीनशीन एवं मुख्य ट्रस्टी फिरोज़ अहमद मिस्कीनी निहाली ने अशफ़ाक हुसैन मेकरानी की दस्तारबंदी कर उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया। उन्होंने कहा कि खानकाह में उनकी आमद और पौधारोपण समाज में अमन, इंसानियत और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक संदेश देने वाला कदम है।कार्यक्रम के दौरान शहीदान-ए-कर्बला की अज़ीम कुर्बानियों को याद करते हुए हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) और उनके साथियों की कुर्बानियों पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि कर्बला का पैगाम इंसाफ, सत्य, मानवता और ज़ुल्म के विरुद्ध डटकर खड़े होने की प्रेरणा देता है। उनकी शिक्षाएं समाज में एकता, सौहार्द, भाईचारे और न्याय की भावना को मजबूत करती हैं।अपने संबोधन में फिरोज़ अहमद मिस्कीनी निहाली, अशफ़ाक हुसैन मेकरानी तथा इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी, गोरखपुर के अध्यक्ष सैय्यद इरशाद अहमद ने कहा कि शहीदान-ए-कर्बला की कुर्बानियां पूरी इंसानियत के लिए मिसाल हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी, गोरखपुर के महासचिव हाजी सोहराब खान, उपाध्यक्ष शकील शाही, भारतीय सर्वधर्म एकता मंच के उपाध्यक्ष डॉ. इरफान खान, सचिव हाफिज मुजीबुर्रहमान सहित बड़ी संख्या में उलेमा-ए-किराम, समाजसेवी, गणमान्य नागरिक एवं अकीदतमंद उपस्थित रहे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading