गोरखपुर । उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जनपद के जिला अध्यक्ष राम नगीना निषाद जी के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन श्रीमान जिला अधिकारी महोदय को सौंपा । विदित हो कि उ० प्र० के परिषदीय विद्यालयों में 26 मई, 1999 को जारी शासनादेश के अनुसार अध्यापकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु सहायक अध्यापको के रिक्त पदो के सापेक्ष शिक्षामित्रों का चयन जिला चयन समिति द्वारा किया गया है । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विज्ञापित पदों पर जिला अधिकारी की अध्यक्षता में चयनित शिक्षामित्रों को जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में 30 दिवसीय प्रशिक्षणोंपरान्त विद्यालयों में कार्य भार ग्रहण कराया गया है । विगत 26 वर्षों से गाँव के गरीब,किसान-मजदूर के बच्चों को शिक्षित करने का कार्य करने के साथ-साथ निर्वाचन ड्यूटी, बोर्ड परीक्षा ड्यूटी, जनगणना, बाल गणना, मतगणना व अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों में अध्यापकों के समान समस्त कार्य करते हैं । उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ समय-समय पर शिक्षामित्रों की समस्याओं का समाधान करने की मांग भी करता रहा है । वर्तमान परिस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए शिक्षामित्रों की निम्नलिखित मांगें है - जिसमें

  1. विगत 26 वर्षों से कार्यरत शिक्षामित्रों को नियमित किया जाये ।
  2. विभागीय सेवारत बी०टी०सी० प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षामित्रों को विशेष टी०ई०टी० में शामिल किया जाये।
  3. शिक्षामित्रों की योग्यता और अनुभव को दृष्टिगत रखते हुए सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष किया जाये।
  4. शिक्षामित्रों को वर्ष में 11 माह के स्थान पर 12 माह का मानदेय प्रदान किया जाये।
  5. दुर्भाग्यवश हजारों शिक्षामित्रों का असामयिक निधन हो चुका है जिससे उनका परिवार भुखमरी के कगार पर पहुँच गया है। इसलिए पीड़ित परिवारों को उचित आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए परिवार के एक सदस्य को उनकी योग्यतानुसार नौकरी प्रदान की जाये।
    इन मांगों को विनम्र अनुरोध के साथ उक्त सभी समस्याओं का संज्ञान लेते हुए अतिशीघ्र समाधान कराने का निवेदन किया ।
    इस दौरान जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश कुमार, जिला महामंत्री राजनाथ यादव,परीक्षित उपाध्यक्ष, रविंद्र चौधरी, अफजल समानी,रामानंद राव, संतोष कुमार, जेपी कुशवाहा,राजेश गोंड़, दिलीप सिंह, लक्ष्मी शंकर ,संतोष सिंह, सीमा ,अशोक चंद्रा, दिलीप सिंह, अजय सिंह ,केदार, ईश्वर लाल ,रविंद्र चौधरी,लक्ष्मी शंकर,सतीश चंद्र,विजय कुमार मिट्ठू,राम आशीष यादव ,अफजल समानी सहित दर्जनों शिक्षामित्र उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading