विधि प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय बैठक संपन्न तहसील स्तर पर होगा विधि प्रकोष्ठ का गठन प्रशांत सिंह
2024 चुनाव में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका अमिताभ अटल
गोरखपुर ।
भाजपा विधि प्रकोष्ठ गोरखपुर क्षेत्र की क्षेत्रीय बैठक जिला अधिवक्ता एसोसिएशन सभागार कलेक्ट्रेट परिसर गोरखपुर में संपन्न हुई । बैठक की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक अमिताभ त्रिपाठी अटल त्रिपाठी ने की बैठक में मुख्य अतिथि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रशांत सिंह अटल एवं विशिष्ट अतिथि गोरखपुर भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं मोर्चा प्रकोष्ठ प्रभारी विश्वजितांशु सिंह आशु की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ वंदेमातरम गीत से हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक और यूपी सरकार के उच्च न्यायालय में स्थाई अधिवक्ता प्रथम प्रशांत सिंह अटल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि रहा है सरकार ने अधिवक्ता कल्याण के अनेकों कार्य किए हैं स्वतंत्र भारत का इतिहास इस बात का साक्षी है कि किसी अन्य सरकार ने अधिवक्ता हित में इतना कार्य अब तक नहीं किया उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए सभी तहसीलों में संयोजक एवं सह संयोजक बनाए जाने हैं साथ ही क्षेत्रीय पदाधिकारी जिलों में जाकर प्रवास करें और सभी अधिवक्ताओं को नमो ऐप डाउनलोड कर कर संगठन के प्रति अपनी वोटर लिस्ट में पन्ना प्रमुख का दायित्व लेना आवश्यक है आगामी चुनाव में प्रदेश का अधिवक्ता लोकसभा की राज्य में 80 और देश में 400 पर भाजपा सरकार के संकल्प के साथ हमें प्राण पर से लगकर पार्टी को विजय श्री दिलाना हम सब का दायित्व है।
इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजीत आशु सिंह आशु ने कहा कि सभी प्रोपोशों में विधि प्रकोष्ठ संगठन का एक महत्वपूर्ण अंग है जो विधिक कार्यों के साथ-साथ पार्टी और संगठन की नेशन नेशन को अधिवक्ताओं के बीच में पहुंचना है उन्होंने इस बात पर बोल दिया की अधिवक्ता भी समाज का महत्वपूर्ण अंग है जो न्याय और अधिकार दिलाने के लिए समाज का सदैव सहयोग करता है हमें पार्टी के कार्यक्रमों को समय-समय पर करते रहना चाहिए जिससे संगठन और सरकार के प्रति अधिवक्ता जागरूक और समर्पित रहे।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक अमिताभ त्रिपाठी अटल ने अधिवक्ता हित के लिए सरकार द्वारा किए गए कार्यों की व्याख्या करते हुए कहा कि गोरखपुर क्षेत्र का विधि प्रकोष्ठ सांगठनिक कार्यों में सक्रिय रहते हुए अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
बैठक का संचालन करते हुए प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक अजय गुप्ता बजरंगी एडवोकेट ने कहा की जिम्मेदारी कोई भी हो उसे निष्ठा पूर्वक निभाना और पद अनुरूप कार्य करना एक कुशल संगठन कार्यकर्ता की पहचान है।
स्वागत भाषण प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक भागवत पांडे एवं आभार ज्ञापन जिला अधिवक्ता एसोसिएशन नवनिर्वाचित अध्यक्ष कृष्ण दामोदर पाठक ने किया।
इसके पूर्व अतिथियों और 12 जिलों से आए पदाधिकारी प्रतिनिधियों को रामनामी पटका और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।
बैठक का संचालन विधि प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक अजय गुप्ता बजरंगी एडवोकेट ने किया
बैठक में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय सह संयोजक अजय सिंह संचू, महानगर संयोजक परमानंद सिंह,आदित्य त्रिपाठी,संजय भारती,जिला संयोजक श्याम बिहारी मिश्रा,मुरारी लाल जायसवाल, कुशीनगर मनोज पांडे, शंभू ठाकुरई, अनिल पांडे, बस्ती भागवत पांडे, बंशीधर,देवरिया अरुण उपाध्याय,बलिया विजय कुमार शुक्ला,महाराजगंज राजकिशोर त्रिपाठी, विंध्यवासिनी मिश्र, कैलाश,विष्णु कांत शुक्ला,विवेक सरकारी, निकेत नारायण सेवक पांडे, सौरभ श्रीवास्तव,अभय नंदन त्रिपाठी,अजिता मिश्रा, मीरापाल,क्षमा राय,रोशनी आर्य, करुणा रावत, विनोद सिंह बघेल,नरेंद्र महंता, सचिन द्विवेदी,रंजीत करनल, श्रद्धानंद पांडे,धर्मेंद्र कुमार दुबे,नरेंद्र कुमार महंत,अनादि मिश्रा,रवि प्रकाश शुक्ला, वीरेंद्र प्रताप सिंह,राम रूप त्रिपाठी,एसके चंद,अजय कुमार सिंह,हरिश्चंद्र मौर्य, गंगेश्वर त्रिपाठी,बृजेश पांडे, वीरेंद्र शाही,की उपस्थिति रही।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading