बांसगांव में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की नई कार्यकारिणी गठित

बांसगांव (गोरखपुर)। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की शनिवार को बांसगांव में हुई बैठक में सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर जोर व संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष उग्रसेन सिंह, मंडल अध्यक्ष रविंद्र प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष लालू सिंह तथा संरक्षक चंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में अगले तीन वर्षों के लिए बांसगांव नगर पंचायत, तहसील तथा ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नई गठित कार्यकारिणी के अनुसार नगर अध्यक्ष के अंतर्गत अध्यक्ष मनिंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष अमित सिंह उपाध्यक्ष आदित्य सिंह, महामंत्री कृष्ण गोपाल सिंह, मंत्री विनीत सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष के अंतर्गत अध्यक्ष राजा सिंह, कोषाध्यक्ष अमित सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नित्यानंद सिंह, उपाध्यक्ष अंकित सिंह, महामंत्री विकास सिंह, मंत्री अनुज सिंह, तहसील अध्यक्ष आशीष सिंह, कोषाध्यक्ष अमित सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष परमवीर सिंह, उपाध्यक्ष पियूष सिंह, महामंत्री बृजेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी गौरव सिंह, जिलाध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ उमेश सिंह, मंडल उपाध्यक्ष इंद्रसेन सिंह तथा संरक्षक नगर पंचायत बांसगांव दिनेश सिंह को बनाया गया है।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष उग्रसेन सिंह, मंडल अध्यक्ष रविंद्र प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष लालू सिंह, संरक्षक चंद्र प्रताप सिंह, संरक्षक दिनेश सिंह चतुर सिंह, जिला महामंत्री राजकुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ रंजीत शाही, अमरेश सिंह, विनोद सिंह, बाल्मिकी सिंह, पियूष प्रताप सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading