पूर्व मंत्री के बेटे पर शिकंजा – सपा नेता विनय शंकर के घर ED की रेड।

लखनऊ से लेकर दिल्ली तक के सपा नेता के आवासों को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा खंगाला जा रहा है।
गोरखपुर। बाहुबली नेता एवं पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी के बेटे के ऊपर शिकंजा करते हुए प्रवर्तन निदेशालय की टीमों द्वारा समाजवादी पार्टी के नेता के घर पर छापामार कार्यवाही शुरू की गई है। लखनऊ से लेकर दिल्ली तक के सपा नेता के आवासों को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा खंगाला जा रहा है। शुक्रवार को गोरखपुर स्थित पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी के बेटे और समाजवादी पार्टी के नेता विनय शंकर तिवारी के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय की टीमों द्वारा छापामार कार्यवाही के काम को शुरू किया गया है।
जानकारी मिल रही है कि प्रवर्तन निदेशालय द्वारा समाजवादी पार्टी के नेता के लखनऊ से लेकर दिल्ली स्थित आवासों तक छापा मार कार्यवाही की जा रही है। 750 करोड रुपए की बैंक धोखाधड़ी के मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता विनय शंकर तिवारी समेत अन्य के खिलाफ पहले से ही मनी लॉन्ड्रिंग का मामला प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दर्ज कर रखा है। उधर पिछले दिनों समाजवादी पार्टी के नेता की संपत्ति भी जप्त की गई थी। अब इसी मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा यह छापामार कार्यवाही की जा रही है। समाजवादी पार्टी के नेता के घर पर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा छापामार कार्यवाही किए जाने की जानकारी मिलते ही विनय शंकर तिवारी के शुभचिंतकों की तिवारी अहाते पर भीड़ लगने लगी है।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading