एक लाख युवाओं को दिया भोजपुरी सिनेमा में रोजगार: रवि किशन

पिपराइच क्षेत्र में सांसद रवि किशन शुक्ला ने 1.66 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

पिपराइच के श्री गुरू गोरखनाथ धर्मशाला में आयोजित हुआ कार्यक्रम, क्षेत्र में लाभार्थियों से सांसद ने किया जनसम्पर्क

गोरखपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपना है देश के गांवों को विकसित बनाने का। गांव का जितना विकास होगा देश उतना ही आगे जायेगा। गांवों का विकास तभी संभव है जब वह अच्छी कनेक्टिविटी से जुड़ा हो। जिस भी गांव में अच्छी सडक़े होती है वह तेजी से विकास करता है। आज इन सडक़ों से गांव के विकास में और गई मिलेगी । यह बातें सोमवार को सदर सांसद रवि किशन शुक्ला ने पिपराइच के श्री गुरू गोरक्षनाथ धर्मशाला में आयोजित सडक़ों के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।
इस दौरान कार्यक्रम में शामिल सांसद रवि किशन शुक्ला और पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह ने 1.66 करोड़ की लागत से बनने वाली 8 सडक़ों और एक पुलिया का पूजन कर शिलान्यास किया।
इस दौरान सदर सांसद रवि किशन शुक्ला ने सपा सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि सरकार के विकास कार्यों के अलावा एक गरीब ब्राह्मण ने गोरखपुर में भोजपुरी फिल्मी दुनिया की धमक दी। करीब एक लाख से अधिक युवाओं को भोजपुरी सिनेमा में रोजगार दिया है। क्षेत्रीय विधायक महेंद्र पाल सिंह नें ने भाजपा सरकार के उपलब्धियां गिनाई। कहा भाजपा के शासन काल में एक एक पैसे का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाने का काम किया। भय, भ्रष्टाचार, भेद भाव मुक्त काम हो रहा है।आज भारत विश्वगुरू बनने की तरफ अग्रसर है। इसके पूर्व सांसद ने सोनबरसा रोड पर जीओ मार्ट बाजार का उद्घाटन किया। समारोह में 2024 संसदीय चुनाव में गोरखपुर सदर से पुन: प्रत्याशी घोषित होने के बाद पिपराइच में प्रथम आगमन पर फूल माला, जयकारे के साथ जोरदार स्वागत किया गया। सभा की अध्यक्षता दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह तथा संचालन नरेंद्र सिंह नें किया।
इस अवसर पर, राधेश्याम सिंह, चेयरमैन संजय मद्धेशिया, बीरेंद्र पाठक, पीआरओ पवन दूबे सांसद प्रतिनिधि, समरेंद्र सिंह, संघर्ष मणि उपाध्याय, आनन्द शाही, अष्टभुजा तिवारी, कपिल पति त्रिपाठी, जीतेंद्र जायसवाल, संजय सिंह, विधायक प्रतिनिधि अरविन्द सिंह, गुड्डू हिंदू, आदि मौजूद रहे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading