गोरखपुर वार्ड नंबर 11 बड़गो व वार्ड नंबर 37 भरवलिया कजाकपुर भारतीय स्टेट बैंक के निकट रोड पर स्लैब ना होने की कारण आए दिन मोहल्ले वासियों के साथ-साथ राहगीर भी परेशान है दो दर्जन से ऊपर गंभीर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं आपको बताते चलें पिछले एक- महीने से गेहुआ सागर रोड पर लगातार गंभीर दुर्घटनाएं हो रही हैं कई मोटरसाइकिल कई फोर व्हीलर लग्जरी गाड़ी नाली पर स्लैब ना होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो जा रही हैं क्षेत्रवासी व राहगीर काफी परेशान है हालांकि वार्ड नंबर 11 का पानी का निकासी का मुख्य स्रोत वही एकमात्र स्थान है जो वार्ड नंबर 37 में जाता है मोहल्ले वासी और क्षेत्र वासियों का मानना है दो वार्ड में पड़ने के बावजूद भी जो सुविधा नगर निगम होने पर मिलनी चाहिए अभी तक ऐसी कोई भी सुविधा नहीं मिल पा रही है साफ सफाई व पानी निकासी कि कोई उचित व्यवस्था नहीं हो पाई हालांकि गंभीर दुर्घटना इतना हो चुकी हैं कि क्षेत्रवासियों में काफी रोष है गेहुआ सागर रोड मात्र ऐसी रोड है जो खोराबार ब्लॉक के दो दर्जन ग्राम सभाओं को जोड़ता है इतना व्यस्त सड़क होने के बावजूद भी अभी तक नगर निगम के तरफ से या जनप्रतिनिधियों की तरफ से कोई ठोस कार्य नहीं हो पाया क्षेत्र वासियों से बात करने पर पता चला कि अगर समय रहते हुए इस पर कोई ठोस कार्रवाई या काम नहीं होगा तो उसके लिए आंदोलन किया जाएगा,,,,

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading