*हड़ताल कर कर्मचारी दिखाएंगे दम*– रूपेश

*हड़ताल की तैयारी में जुटे कर्मचारी*

गोरखपुर। 13 मार्च और राष्ट्रीय पुराने पेंशन बहाली संयुक्त मंच के बैनर तले आज श्रम विभाग में कर्मचारियों ने हड़ताल से सम्बंधित बैठक किया बैठक की अध्यक्षता श्रम विभाग के अध्यक्ष यशवीर श्रीवास्तव और संचालन पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के युवा अध्यक्ष देवेश सिंह ने किया।
तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष और एन.जे.सी.ए. के सह संयोजक रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा की हड़ताल का विगुल बज चुका है 19 मार्च को जिला मुख्यालय पर हड़ताल का एक ज्ञापन दिया जाएगा और 01 मई से देश के सभी कर्मचारी राष्ट्रव्यापी हड़ताल कर सरकार को अपनी ताकत दिखाएंगे।
पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री और एन.जे.सी.ए. के संयोजक विनोद राय ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के सब्र का इम्तिहान ले रहे थी, अब वह इम्तिहान पूरा हो चुका है। देश का सभी कर्मचारी एकजुट होकर हड़ताल के लिए कमर कस चुके हैं। हम संवैधानिक तरीके से हड़ताल कर सरकार से अपना हक वापस लेंगे।
बैठक को यशवीर श्रीवास्तव श्याम नारायण शुक्ला अशोक पांडे ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर परिषद के महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सिंह, वरूण वर्मा बैरागी, अनूप कुमार, इजहार अली, दीपक चौधरी, अजय त्रिपाठी, अंशुमान अजीत, फुलाई पासवान, जामवंत पटेल, विजय शर्मा, विनीता सिंह, प्रभु दयाल सिन्हा, बंटी श्रीवास्तव ,श्रम विभाग के मंत्री श्री जितेन्द्र कुमार, छोटेलाल गुप्ता, जयंत कुमार, अजीत सिंह, शेषनाथ यादव ,अमरजीत यादव, राजेश तिवारी, अंकित ओझा, शशिकला सिंह, कृतिका श्रीवास्तव, राहुल राव, राकेश कुमार सहित तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading