गोरखपुर। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी, एआईएमआईएम एवं अपना दल (कमेरावादी) गठबंधन कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र के संयुक्त प्रत्याशी और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के चुनावी जनसभा को 29 मई दिन बुधवार को दोपहर 1 बजे बैरिस्टर असद्दुदीन ओवैसी बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करने कुशीनगर (पडरौना) आ रहे हैं। कुशीनगर आगमन के दौरान बैरिस्टर असद्दुदीन ओवैसी गोरखपुर से होकर कुशीनगर पहुंचेंगे। आगमन के दौरान गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर बैरिस्टर असद्दुदीन ओवैसी का एआईएमआईएम गोरखपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष मोहम्मद अहमदुल्लाह एवं महानगर अध्यक्ष कैश अंसारी के संयुक्त नेतृत्व में स्वागत किया जायेगा। स्वागत उपरांत उनका गोरखपुर रेलवे स्टेशन से कुशीनगर के लिए उनका काफिला बाई रोड कुशीनगर के लिए प्रस्थान करेगा।
यह जानकारी एआईएमआईएम के पूर्वांचल उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य मुन्ना अंसारी एवं महानगर प्रमुख महासचिव मोहम्मद सैफ ने संयुक्त रूप से दी।
