नवनिर्वाचित सांसदों को विशेष बधाई और सेकंड और थर्ड पर रहने वालों को भी बधाई–एडवोकेट शोएब ख़ान सिमनानी

गोरखपुर । बेखबर समाज हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र के संपादक एडवोकेट शोएब ख़ान सिमनानी ने देश भर के सभी नवनिर्वाचित सांसद सदस्यों को आत्मीय बधाई देते हुए कहा कि देश बड़े नाज़ुक दौर से गुज़र रहा है जनता ने आपको आशीर्वाद देकर सदन में भेजने का काम किया है देश हित के काम को अंजाम दें और जो लोग हार गए और सेकंड और थर्ड पर रहे उनको भी बधाई है वह भी बधाई के पास हैं क्योंकि……
गिरते हैं शहर सवार ही मैदाने जंग में।
वह तिफ़ल क्या गिरेंगे जो घुटनों के बल चलें।।
देश मे हुए आम लोक सभा चुनाव मे जीत दर्ज कर सदन मे पहुंचने वाले देश के सभी सांसद सदस्यों से आगरा है कि राजनैतिक दल से ऊपर देश है सब से पहले हम सब भारतीय हैं और आदम हौवा और मनु शतरूपा की संतान हैं इसलिए हमें कोई ऐसा काम नहीं करना चाहिए जिससे देश में नफ़रत का माहौल पैदा हो हम सब एक हैं उम्मीद है देश के संविधान कानून की सपथ लेते हुए सभी सांसद सदस्य गण अपने अपने निर्वाचन क्षेत्र के साथ साथ देश प्रदेश मे बिना भेद भाव सर्व धर्म समभाव स्थापित कर जाति धर्म पंत मजहब से ऊपर उठकर अपने पद का सदुपयोग करेंगे ये कामना करते हुए बेखबर समाज हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र के संपादक शोएब खान सिमनानी एडवोकेट ने देश भर के सांसद सदस्यों को बधाई शुभकामनाएं मुबारकबाद दीं।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading