
भरोहिया,पीपीगंज। प्राचीन भरोहिया शिव मंदिर के प्रांगण में महिलाओं द्वारा बरगद की पूजा करते हुए अपने पति के लिए भगवान यमराज से अखण्ड सौभाग्य का बरदान मांगा। ततपश्चात शिव मंदिर में देवाधिदेव महादेव भगवान शंकर और माता पार्वती, भगवान गणेश जी तथा कार्तिकेय जी से भी बरदान माँगा। जिसमे ग्राम पंचायत तिघरा, भरोहिया पीपीगंज, रमवापुर, कानापर की व्रती महिलाए एवं बच्चे मौजूद रहे।
