गोरखपुर इमामबाड़ा ईस्टेट के सज्जादानशीन सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य सैय्यद अदनान फारूख शाह ”मियां साहब” के निर्देश पर इमामबाड़ा मुतवाल्लियान कमेटी के सदस्यों ने जिला अध्यक्ष सैय्यद इरशाद अहमद के नेतृत्व में काजी-ए-शहर गोरखपुर मौलाना मुफ्ती वालीउल्लाह साहब की आयादत (स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेने के लिए) अहमद अस्पताल पहुंचे|
इस अवसर पर डॉक्टर अजीज अहमद ने कहा कि मुफ्ती साहब को सांस लेने में दिक्कत हो रही है और उनका ऑक्सीजन लेवल कम हो गया है |
आप सब उनकी सेहत के लिए दुआ करें मौलाना मुफ्ती वालीउल्लाह साहब गोरखपुर शहर का शरमाया है और उन्होंने जो दिन की खिदमत की है उसकी जितनी भी तारीफ की जाए वह कम होगी |
इस अवसर पर उपाध्यक्ष शकील शाही, महासचिव हाजी सोहराब खान,पूर्व शहर विधानसभा प्रत्याशी ख्वाजा शमसुद्दीन, युवा कवि एवं शायर मिन्नत गोरखपुरी, एडवोकेट अनीश,हाफिज कारी मोहम्मद रिफतुल्लाह, मोहम्मद हमजा, मोहम्मद कलीम, डॉक्टर अजीम फारुकी, हाफिज मोहम्मद जिकरुल्लाह, मोहम्मद कमर “राजू” आदि मौजूद रहे |
काजी-ए- शहर मौलाना मुफ्ती वालीउल्लाह साहब की तबीयत बहुत ज्यादा खराब है आप सब उनकी सेहत के लिए दुआ करें |
मौलाना साहब अहमद हॉस्पिटल आईसीयू में बेड नंबर तीन पर एडमिट है |

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading