एमकेएस वेलफेयर सोसायटी की तरफ़ से आयोजित होगा निःशुल्क नेत्र कैम्प

मुबारक़ खाँ शहीद दरगाह परिसर में जुमेरात (बृहस्पतिवार) 20 जून को लगेगा कैम्प

गोरखपुर/गरीबों, यतीम,लावारिश, मिस्कीन और असहाय लोगो के लिए हमेसा खड़ी रहने वाली एमकेएस वेलफेयर सोसायटी की तरफ से 20 जून दिन बृहस्पतिवार जुमेरात के दिन सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक मुबारक़ खाँ शहीद रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर एक निशुल्क आई कैम्प लगेगा एमकेएस वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष अहमद हसन ने निशुल्क नेत्र कैम्प की जानकारी देते हुए बताया है कि सेंटर फॉर साइट आई हॉस्पिटल गोरखपुर के वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ श्रीकांत प्रसाद और डॉ शिप्रा कुमारी के द्वारा दरगाह परिसर पर निःशुल्क आँखों से सम्बंधित बीमारियों की जांच की जाएगी मरीजों को परामर्श दिया जाएगा जिसको भी आंखों से सम्बंधित कोई भी परेशानी हो वो लोग कैम्प पर आकर इसका लाभ उठाएं वही
एमकेएस वेलफेयर सोसायटी के महासचिव हाजी कलीम फरजंद ने बताया है की हमारी सोसायटी की कोशिश है कि हम उन लोगो तक निःशुल्क सुविधाएं पहुँचाए जो लोग अपना इलाज आर्थिक तंगी के कारण नही करवा पा रहे है वही एमकेएस वेलफेयर सोसायटी के खजांची हाज़ी खुर्शीद आलम खान ने कहा है कि 20 जून को ज्यादा से ज्यादा सांख्य में लोग दरगाह मुबारक़ खां शहीद नार्मल पर आए और निःशुल्क नेत्र कैम्प में अपनी आंखों की जांच करवाएं

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading