पाल समाज के जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर हुआ भव्य स्वागत

अखिल भारतीय पाल महासभा के राष्ट्रीय व कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त शैतान सिंह पाल द्वारा बांसगांव (करहल ) निवासी चन्द्रपाल पहलवान को गोरखपुर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद प्रथम आगमन पर नौसढ़ चौराहे पर जोरदार स्वागत किया गया और काफिला के साथ राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के पुण्यतिथि पर खानीपुर, पहुंचकर राजमाता के मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल ने कहा कि समाज ने मुझ पर जो भरोसा जताया है उस पर मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ समाज के लोगों को शिक्षित और संगठित करने का सदैव तत्पर रहूंग। गोरखपुर इस अवसर पर धर्मेंद्र पाल ने कहा की समाज को पूरा विश्वास है कि चंद्रपाल के नेतृत्व में समाज की शैक्षिक, राजनीतिक एवं आर्थिक उन्नति होगी। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से डॉक्टर सत्येंद्र पाल ,विनोद पाल, रामचंद्र ,कोच श्याम पाल पहलवान, जेपी पाल ,बलवंत, सूरज , बांकेलाल ,अंकित, इंद्रजीत ,मुलायम, विकास सहित सैकड़ो की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading