कोतवाली पुलिस ने चाइनीस मांझे को लेकर की कार्रवाईचाइनीस मांझे से कई लोग हो चुके हैं घायल

गोरखपुर। उ0प्र0 शासन द्वारा चाइनीज मांझे से हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए दुर्घटनाओं पर रोकथाम हेतु चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में व थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में उ0नि0 सुशील कुमार मय पुलिस टीम द्वारा आगामी त्यौहार के दृष्टिगत संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दुकान मालिक तनवीर अहमद पुत्र स्व0 हाजीरसुल बख्श निवासी इस्माईलपुर तकिया थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर की दुकान से उ0प्र0 शासन द्वारा प्रतिबन्धित 04 बोरी चाइनीज मांझा छोटी-बड़ी 302 चरखी, 340 पैकिट चाइनीज मांझा 74 चरखी व 74 चकरी(12X20= 240) बरामद कर किया गया तथा अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध स्थानीय पर मु0अ0सं0 0259/2024 धारा 223/125 भा0न्या0सं0 पंजीकृत किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

बरामदगी में शामिल टीम-

  1. उ0नि0 सुशील कुमार चौकी प्रभारी नखास थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर
  2. उ0नि0 अरविन्द कुमार थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर
  3. प्र0म0उ0नि0 आकांक्षा थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर
  4. का0 संजय राजभर थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading