*गोरखपुर प्रवास के दौरान वरिष्ठ काउंसलर खैरूल बशर विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे*
*29 को ऑल इण्डिया मुस्लिम घोसी एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बतौर मुख्य अतिथि शपथ दिलायेंगे*
*देवरिया के एमटी पब्लिक स्कूल और अपर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात के बाद गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेंगे*
गोरखपुर। दा सिविल आईएएस एकेडमी के चेयरमैन एवं इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी के संरक्षक खैरूल बशर 28 सितम्बर को गोरखपुर दौरे पर रहेंगे। जहां वह विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। गोरखपुर प्रवास के दौरान 29 सितम्बर को ऑल इण्डिया मुस्लिम घोसी एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बतौर मुख्य अतिथि शपथ दिलायेंगे। तत्पश्चात देवरिया के एमटी पब्लिक स्कूल मिस्वा तरकुलवा में शाम को शामिल होंगे। उसके बाद देवरिया के अपर पुलिस अधीक्षक सुनील सिंह से मुलाकात करने के बाद गोरखपुर के लिए प्रस्थान कर जायेंगे। यह जानकारी इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल्लाह ने दी। उन्होंने बताया कि खैरूल बशर दिल्ली से चलकर गोरखपुर आ रहे हैं। जिनका घोसी बिरादरी की तरफ से स्वागत किया जायेगा। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद देवरिया में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि खैरूल बशर अपने समर्थकों और शुभचिंतकों से मुलाकात भी करेंगे। मुलाकात करने के बाद शिक्षा पर हो रहे बाजारीकरण पर चर्चा करेंगे। साथ ही देश दुनिया में घटित हो रही सियासी हलचल पर गुफ्तगू भी करेंगे।
