गोरखपुर । सूरजतारा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही भोजपुरी शॉर्ट फिल्म “सबसे बड़ा चोर” की शूटिंग आज संपन्न हुई जिसके निर्माता प्रदीप जायसवाल, कथा ओबैदुर रहमान गेहुआंसागरी, पटकथा व संवाद बाबू भाई, कैमरामैन मुरारी लाल निषाद व निर्देशक कौशलेंद्र भूषण “छोटू” रहे । फिल्म पारिवारिक सामाजिक तथा बुरे कर्म का कैसे बुरा परिणाम पूरे परिवार को भुगतना पड़ता है यह संदेश इस फिल्म से जुड़ा हुआ है । इस दौरान फिल्म निर्देशक कौशलेंद्र भूषण ने कहा कि इस फिल्म से समाज में उत्पन्न विकृतियां दूर होंगी । निर्माता प्रदीप जायसवाल ने कहा बहुत जल्द फिल्म सूरजतारा प्रोडक्शन युटुब चैनल पर प्रसारित की जाएगी ।
भोजपुरी शॉर्ट फिल्म “सबसे बड़ा चोर” का मुहूर्त गत दोनों एनडीजी के अध्यक्ष गुलाम हसन खान के द्वारा मेडिकल रोड सरैया में किया गया जो आज फिल्म की शूटिंग संपन्न हुई । फिल्म पूरी तरह से सामाजिक पारिवारिक व इमोशनल है । कहानी का पृष्ठभूमि एक चोर पर आधारित है, जिससे पूरा गांव उससे परेशान है । गांव के अलावां अगल-बगल के गांव में भी कोई ऐसा घर नहीं बचा है जहां वह चोरी ना किया हो और बार-बार जेल न गया हो । इसके हरकत से इस परिवार के लोग काफी परेशान हैं । लोगों के ताने बोली सुन सुन के परिवार वालों को जिल्लत की जिंदगी काटना पड़ रहा है और जैसा कि कहावत कहा गया है “जैसी करनी वैसी भरनी”, “बुरे कर्म का बुरा नतीजा” आदि, कुछ इसी तरह का क्लाइमेक्स होता है । चोरी की जब हम बात करते हैं तो सबका ध्यान धन पर ही जाता है या किसी सामान पर जाता है लेकिन चोरी कई तरह का होता है धन की चोरी, जमीन, रूपए-पैसे, जेवरात की चोरी, इंसान की चोरी, इमान व धर्म की चोरी । अब फैसला समाज को करना है इन सारे चोरियों में से कौन सा सबसे बड़ा चोरी और सबसे बड़ा चोर होता है । यह सब जानने के लिए आपको तभी पता चलेगा जब आप इस फिल्म को देखेंगे । निशंदे: यह फिल्म जो देखेगा वह समझ जाएगा और अपने समस्त बुरे कामों से दूरी बना लेग ।
कलाकारों में बेचन सिंह, नेहा गुप्ता, सरिता, भीम, प्रदीप जायसवाल, धर्मदेव निषाद, अजय श्रीवास्तव, शिवा जयसवाल, देव जायसवाल, विक्की, झीनक सिंह, राकेश कुमार, संदीप अकेला, राजकिशोर शर्मा, रमेशचंद, अंकुर निषाद, बाल कलाकारों में गरिमा ने बेहतरीन काम किया । सह-निर्देशक देव जायसवाल, मेकअप राजकिशोर शर्मा, शूटिंग स्थल सरैया व एकला नंबर दो रामप्यारे टोला रहा ।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading