*एसएसपी द्वारा पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित*
*गोरखपुर। दिनांक 21.10.2024 की रात्रि में थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत स्थित इलेक्ट्रानिक की दुकान में हुयी नकबजनी की घटना का सफल अनावरण दिनांक 31.10.2024 को किया गया । जिसमें 04 नफर अन्तर्राष्ट्रीय चोरों को गिरफ्तार कर 01 नफर बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया तथा उनके कब्जे से चोरी का 36,61,000/- रू0 (छत्तीस लाख, इकसठ हजार रूपये) 01 अदद सोने व 02 अदद चाँदी के सिक्के तथा घटना में प्रयुक्त 02 अदद दो पहिया वाहन व 05 अदद मोबाईल बरामद किया गया है । उक्त सफल अनावरण में गठित टीम के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा दिनांक 05.11.2024 को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।*
