
कैंपियरगंज न्यूज।अरुशान न्यूज। कैंम्पियरगंज उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल के तत्वावधान में रविवार को कैंम्पियरगंज के कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय राजपुर में एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख अश्वनी जायसवाल व क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रूबी तिवारी ने विभिन्न खेल केविजेता व उपविजेता को प्रमाण पत्र व पुरस्कार दिया।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अश्वनी जायसवाल ने कहा कि जीवन में खेलकूद का बड़ा महत्व है। खेलकूद से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। सब जूनियर वर्ग में 100 मीटर दौड़ में रबीना चौरसिया प्रथम, पूजा पासवान द्वितीय, 800 मीटर दौड़ में अभय चौरसिया प्रथम, जूनियर वर्ग में 400 मीटर में राजन प्रथम, 1500 मीटर दौड़ में सुनील प्रजापति ने बाजी मारी। वहीं कबड्डी प्रतियोगिता में सब जूनियर महिला में न्यू पैराडाइज पब्लिक स्कूल प्रथम एवं केडी स्कूल द्वितीय, कबड्डी जूनियर पुरुष में धरमपुर प्रथम एवं सूरस द्वितीय, वालीबॉल सीनियर पुरुष में सूरस प्रथम एवं राजपुर द्वितीय, फुटबॉल सीनियर पुरुष में जंगल बिहुली अव्वल रहा। इस मौके पर रामकलेश चौरसिया प्रधान प्रतिनिधि राजपुर,सूर्य लाल मौर्य,प्रधान प्रतिनिधि छेदीलाल जायसवाल प्रधान मोहानाग,अजय सिंह सैथवार प्रधान,भावी प्रधान प्रत्याशी बाबूराम चौरसिया सरपतहा,जय हिंद प्रजापति सहित आदि लोग मौजूद रहे
