गोरखपुर नागरिक सुरक्षा संगठन सिविल लाइन्स प्रखंड के डिवीजनल वार्डन अखिलेश कुमार ओझा को उनकी सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक का सम्मान गृह मंत्रालय के महानिदेशक नागरिक सुरक्षा भारत सरकार विवेक श्रीवास्तव IPS के द्वारा राष्ट्रपति मेडल प्रदान किया गया ।
नागरिक सुरक्षा कोर गृह मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करने वाला स्वयं सेवी संगठन है।
अखिलेश ओझा विगत 25 वर्षों से नागरिक सुरक्षा से जुड़कर सामाजिक कार्यों में संलग्न हैं, कोरोना काल में उनके कार्यों की विशेष रूप से प्रशंसा किया गया था,
उनके राष्ट्रपति मेडल से सम्मानित होने पर नागरिक सुरक्षा के जिला उप नियंत्रक सत्य प्रकाश सिंह,सहायक उप नियंत्रक वेद प्रकाश यादव,सहायक उप नियंत्रक नीरज श्रीवास्तव,चीफ वार्डन संजीव गुलाटी,डिप्टी चीफ वार्डन डा शरद श्रीवास्तव,विकास जालान,स्टॉफ ऑफिसर संतोष श्रीवास्तव,राम कृष्ण मिश्रा ध्यान प्रकाश तिवारी, योगेश चौकियाल, मनजीत सिंह आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading