गांधी जयंती पर नौकायन पर किया गया लाइट एंड साउंड शो,आयोजन
गोरखपुर।गोरखपुर के रामगढ़ताल के नौकायान पर महात्मा गांधी की जयंती से पूर्व संध्या पर लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया गया. लाइट एंड साउंड शो का आयोजन सोमवार को गोरखपुर विकास प्राधिकरण की ओर से किया गया.महात्मा गांधी की 154 वी जयंती से पूर्व सोमवार देर शाम को गोरखपुर विकास प्राधिकरण द्वारा रामगढ़ताल के नौकायान पर भव्य लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया गया. लाइट एंड साउंड शो रात को भी जगमगाता हुआ दिखाई दिया.
दर्शक जमकर लाइट एंड साउंड शो का लें रहे आनंद
दूर-दूराज से पर्यटक आते हैं।लाइट एंड साउंड शो के साथ शाम ढलते ही ताल का नजारा अद्भुत हो गया।वहीं महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर दूर दराज से नौकायन पर लाइट एंड साउंड शो देखने आए हुए पर्यटकों का लगा रहा तांता और शाम सुबह बजने वाला भजन लोगों को शूकुन देता है।
शाम की रौनक बढ़ती है लाइट एंड साउंड शो से
दिव्य और भव्य गोरखपुर दिखाने वाला 40 मिनट का लाइट एंड साउंड शो शाम को रंगीन बना रहा है।इसमें गोरखपुर के अतीत से लेकर वर्तमान एवं आसपास के जिलों के पर्यटक स्थलों की झलक भी दिखाई देती है।
लाइट एंड साउंड शो का आनंद लिए दर्शक
लाइट एंड साउंड शो देखने आए दर्शक आलोक पांडेय ने बताया कि नौकायन पर लाइट एंड साउंड शोर का बहुत अद्भुत है और यहां पर दूर दराज से भारी संख्या में पर्यटक आते हैं इस लाइट एंड साउंड शो को देखने देखने में काफी आनंद आता है मैं बाकी पर्यटकों से अपील करना चाहता हूं वह जब भी गोरखपुर आए तो या नजारा जरूर देखे।
लाइट एंड साउंड शो कराता है दिव्य और भव्य गोरखपुर के दर्शन
रामगढ़ताल में मल्टीमीडिया लाइट एंड शो में गोरखपुर के इतिहास के अलावा गोरखपुर का गीताप्रेस, गोरखनाथ मंदिर, इमामबाड़ा के अलावा गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज विश्व का सबसे लंबे प्लेटफार्म को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा कुशीनगर के बुद्ध परिनिर्वाण स्थल, मगहर का कबीर मठ आदि को शामिल किया गया है।मल्टीमीडिया फाउंटेन के संचालन अंकित शिन्हा ने बताया कि गोरखपुर और आसपास के जिलों से रोजाना बड़ी संख्या में पर्यटक,रामगढ़ताल क्षेत्र में भ्रमण के लिए आते हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आज शाम के समय में लाइट एंड साउंड शो का पर्यटको ने आनंद लिया।इस दौरान मल्टीमीडिया ऑपरेटर विवेक यादव व अन्य लोग मौजूद रहे।
