सोनिया गांधी जी का जन्मदिन मनाया गया।

कैंम्पियरगंज गोरखपुर।अरुशान न्यूज। कैंम्पियरगंज विधानसभा क्षेत्र कैंम्पियरगंज के कांग्रेस जनों द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद श्रीमती सोनिया गांधी जी का बड़े ही हर्सोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस जनों ने उनके राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके पति पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की हत्या के बाद वह राजनीति में सन 1998 में आई ।उन्होंने 7 वर्ष तक भारतीय नारी की संस्कृत एवं संस्कार की एक मिसाल प्रस्तुत किया । सन 2004 में उन्होंने पूरे देश का दौरा किया तथा कई राजनीतिक दलों को एक साथ जोड़कर संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन यू पी ए का गठन किया तथा उसका अध्यक्ष बनी ।सन 2004 में हुए लोकसभा चुनाव में उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को बहुमत मिला लेकिन उन्होंने प्रधानमंत्री पद का त्याग कर डॉक्टर मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनने का प्रस्ताव कर दिया। पुनः सन् 2009 में भी लोकसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला लेकिन उस समय भी उन्होंने एवं राहुल गांधी जी ने प्रधानमंत्री पद त्याग कर पुनः डॉक्टर मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाने का प्रस्ताव कर दिया । इस प्रकार डॉक्टर मनमोहन सिंह 10 वर्ष तक प्रधानमंत्री बने रहे ।इस प्रकार प्रधानमंत्री पद का परित्याग करने वाली सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी जी ने इस देश के इतिहास में भूतपूर्व रूप से अपना नाम दर्ज करा दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से हजारीलाल जयसवाल सदस्य पीसी हरिश्चंद्र अग्रहरि जिला अध्यक्ष कांग्रेस सेवा दल , डॉक्टर प्रमोद पाल पूर्व जिला उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, सुरेंद्र कुमार पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामकिशोर निषाद ,मक्खन लाल, रनूअग्रहरि ,बजरंगी निषाद, शैलेंद्र यादव, नर्सिंग मिश्रा, रामनिवास निषाद, विश्वनाथ, डिग्री प्रसाद ,जितेंद्र उपाध्याय, दिनेश कचेर, सुरेंद्र राजभर, राम अचल,लक्ष्मीकांत यादव आदि कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading