अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने राम आशीष सिंह का 8 वां शहीद दिवस मनाया

गोरखपुर अरुशान न्यूज।07 दिसम्बर को पुरानी पेंशन बचाओ मंच अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आवाहन पर प्रदेश के सभी जनपदों में 7 दिसंबर को स्व० राम आशीष सिंह का शहादत दिवस मनाया गया।इसी क्रम में जनपद गोरखपुर में विश्वविद्यालय के सामने स्थित पंत पार्क में स्व० राम आशीष सिंह का शहीद दिवस मनाया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राम आशीष सिंह की शहादत बेकार नहीं जाएगी अटेवा ने ठाना है,पुरानी पेंशन बहाल कराना है।हम सरकार से अपील करते हैं कि हम सभी शिक्षक कर्मचारियों की पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल किया जाए । कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री ज्ञान प्रकाश सिंह व जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद ने किया । वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक सिंह नेअपने संबोधन में कहा कि एनपीएस यूपीएस के विरोध में 26 सितंबर के आक्रोश मार्च ने यह साबित कर दिया है कि देश के शिक्षक कर्मचारियों को पुरानी पेंशन के सिवाय कुछ भी मंजूर नहीं है। जिला उपाध्यक्ष राजकुमार व संतोष पाठक नेअपने संबोधन में कहा कि एनपीएस से अधिक घातक व्यवस्था यूपीएस के रूप में सरकार पेश कर रही है।यदि सरकार विकल्प ही देना चाहती है तो ओपीएस अर्थात पुरानी पेंशन चुनने का मौका दें, कर्मचारी खुद तय कर लेगा उसके लिए क्या बेहतर है । राज कर्मचारी संयुक्त परिषद जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिंह व अर्जुन गुप्ता ने कहा कि जिस तेजी के साथ सरकार सार्वजनिक उपक्रमों का निजीकरण कर रही है वह देश के भविष्य के लिए खतरनाक है। निजीकरण देश के भावी पीढ़ी की भविष्य के साथ खिलवाड़ है । कार्यक्रम में सुनील दुबे, ज्ञान प्रकाश सिंह, विरेन्द्र प्रसाद, अशोक सिंह, राजकुमार, संतोष पाठक, अर्जुन गुप्ता, शिव प्रसाद शर्मा, दिग्विजय सिंह, जगदंबिका मणि त्रिपाठी,अखंड प्रताप मिश्र, दिलीप गुप्ता,राम पाल सिंह,शरिफूजजमा अंसारी,सुनील शर्मा, मनोज शर्मा, वरुण दूबे, जगदीश नारायण तिवारी, अमृत पाल सिंह, ओमप्रकाश रघुनाथ तिवारी, राधेश्याम यादव,ओम प्रकाश पाण्डेय, रमाकांत विकल सुरेश चन्द्र सोनकर, कृष्णा मोहन पांडेय व सभी शिक्षक कर्मचारी, वह अन्य संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading