बीबीडी विश्वविद्यालय लखनऊ अल्युमिनियम मीट में सम्मानित हुआ गोरखपुर के समाजसेवी एवं शायर ई.मिन्नत गोरखपुरी
गोरखपुर शहर के सक्रिय समाजसेवी/शायर/साहित्यकार/मंच-संचालक/लेखक एवं कवि ई.मिन्नत गोरखपुरी को बीबीडी विश्वविद्यालय लखनऊ द्वारा आयोजित अल्युमिनियम मीट में सामाजिक एवं साहित्यिक कार्यों में दिए जा रहे निरंतर योगदान के लिए सम्मानित किया गया |
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रो.वीसी एस.सी.शर्मा डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉक्टर एसएमके रिजवी ने सयुक्त रूप से स्मृति चिन्ह प्रदान करके मिन्नत गोरखपुरी को सम्मानित किया |
इसके बाद मिन्नत गोरखपुरी ने कहा कि मैं कहीं भी चला जाऊं और कुछ भी कर लूं कभी भी अपने नाम से भी बीबीडी विश्वविद्यालय को अलग नहीं कर सकता क्योंकि बीबीडी विश्वविद्यालय ने मुझे बहुत कुछ दिया है और आज जो कुछ भी मैं हूं उसमें बीबीडी विश्वविद्यालय अहम योगदान है |
डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉक्टर एस.एम.के रिजवी ने बताया कि विगत 25 वर्षों में 25 विद्यार्थियों को बीबीडी ग्रुप से उनके क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया|
इसका उद्देश्य अन्य छात्रों को प्रोत्साहन प्रदान करना है |

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading